लाइव न्यूज़ :

सोनू निगम ने डिलीट किया ट्विटर अकाउंट, सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा #सोनू_निगम_तुम_कहां_हो

By अमित कुमार | Updated: April 21, 2020 20:38 IST

लॉकडाउन के कारण सोनू निगम इन दिनों दुबई में हैं और वह भारत नहीं आ पा रहे हैं। लेकिन दुबई में रहते हुए सोनू एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन मंगलवार को अचानक उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया।सोनू निगम के ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट करते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया।

बॉलीवुड गायक सोनू निगम ट्विटर पर तेजी के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर #सोनू_निगम_तुम_कहां_हो ट्रेंड करा रहे हैं। कुछ दिन पहले सोनू निगम परिवार सहित दुबई गए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण भारत वापस नहीं आ पाए। 2017 में अजान को लेकर सोनू के कुछ ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इस हैश टैग के साथ लोगों ने दुबई की पुलिस को टैग करते हुए सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन मंगलवार को अचानक उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया। सोनू निगम के ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट करते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया। साल 2017 में सुबह की अजान को लेकर सोनू निगम ने कुछ ट्वीट किए थे। उस समय सोनू ने कहा थे कि वो मुसमान नहीं हैं, इसके बावजूद उन्हें अजान से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अजान से संबंधित यह ट्वीट 3 साल पहले सोनू निगम ने किया था, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस लगातार उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर सोनू निगम को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। दुबई पुलिस से सिंगर की गिरफ्तारी की मांग जोरों पर है। लोगों का कहना है कि दुबई पुलिस को सोनू निगम की तकलीफ को दूर करना चाहिए।

टॅग्स :सोनू निगमबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच