सिख वेडिंग के बाद हिन्दू तरीके से भी हुई सोनम-आनंद की शादी, देखें वीडियो
By गुलनीत कौर | Updated: May 9, 2018 09:32 IST2018-05-09T09:32:44+5:302018-05-09T09:32:44+5:30
सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दोनों ने हिन्दू मान्यता के अनुसार भी शादी की है।

सिख वेडिंग के बाद हिन्दू तरीके से भी हुई सोनम-आनंद की शादी, देखें वीडियो
बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर आखिरकार मिसेज आहूजा बन ही गईं। 8 मई 2018 को मुंबई में उनकी आनंद आहूजा के साथ सिख परम्परा के अंतर्गत शादी हुई। गुरूद्वारे में दोनों ने चार फेरे लिए और 'आनंद कारज' की रस्म अदा की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बाद सोनम की हिन्दू परम्परा के अनुसार भी शादी हुई है?
जी हां, सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दोनों ने हिन्दू मान्यता के अनुसार भी शादी की है। आनंद आहूजा ने बाकायदा सोनम कपूर को सिन्दूर लगाया है और मंगलसूत्र भी पहनाया है।
इस वीडियो में आनंद आहूजा ने पहले सोनम की मनाग में सिन्दूर भरा है। इसके बाद गले में मंगलसूत्र पहनाया। दोनों के साथ जो रिश्तेदार हैं उन्होंने ऐसा करने के बाद कहा कि 'अब आप दोनों असल में पति-पत्नी बने हैं'।
सुबह शादी के बाद रात को सोनम और आनंद की शादी की रिसेप्शन मुंबई के 'दि लीला' में हुई। जहां बॉलीवुड की बाद-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। फॅमिली और दोस्तों संग नए नवेले शादीशुदा जोड़े ने भी खूब एन्जॉय किया।