कनिका के सपोर्ट में उतरीं सोनम, कहा- 'वो जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था, लोग होली...', हुईं ट्रोल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 22, 2020 08:56 AM2020-03-22T08:56:25+5:302020-03-22T08:56:25+5:30
सोशल मीडिया पर भी सिंगर कनिका कपूर पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनके कारण वायरस बहुत लोगों में फैल लगा है।
कोरोना वायरस तेजी से अपने कदम भारत में फैला रहा है। अब संक्रमित लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में हाल ही में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब उनको आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका की पॉजिटव रिपोर्ट आने के बाद से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में कनिका के सपोर्ट में उतरी हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर।
लोग एक तरफ जहां कनिका की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी सिंगर पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनके कारण वायरस बहुत लोगों में फैल लगा है। ऐसे में अब कनिका के सपोर्ट में एक्ट्रेस सोनम कपूर उतरी हैं।
इस बीच सोनम कपूर कनिका के सपोर्ट में उतर आई हैं। सोनम ने ट्वीट करते हुए कनिका के आलोचकों पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है- कनिका कपूर 9 मार्च को वापस आईं। उस समय भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था बल्कि होली खेल रहा था।
Hey guys @TheKanikakapoor came back on the 9th. India was not self isolating but playing Holi.
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) March 21, 2020
हालांकि कनिका का सपोर्ट करने पर लोग सोनम को भी खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों ने सोमन की जमकर क्लास लगाते हुए उनको ट्रोल कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सोनम अपने बयानों के कारण ट्रोल हुईं हों।
बता दें बीते दिनों सोनम कपूर भी लंदन से वापस लौटी हैं और मुंबई में अपने घर में पूरी तरह आइसोलेशन में रह रही हैं। सोनम इस नियम का इतनी सख्ती से पालन कर रही हैं।
बहन जी टाईप आंटी,
— 🇮🇳 SUDIP YADAV 🇮🇳 (@sudip_ind) March 21, 2020
करोना वायरस होली खेलने की वजह से नही फैला है बल्कि कनिका कपूर जैसे पढ़ें लिखे गंवारो की लापरवाही कि वजह से फैला है जो विदेश यात्रा से लौटने के बाद सावधानी नहीं बरतें है।
भारत में वायरस विदेश यात्रा से लौटे लोगों ने फैलाया है।
— महेश अग्रवाल™ 👉👆 (@MaheshA10684960) March 21, 2020
— Rahul ☮️ 🏏 (@BeingTrickyy) March 21, 2020