कनिका के सपोर्ट में उतरीं सोनम, कहा- 'वो जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था, लोग होली...', हुईं ट्रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2020 08:56 IST2020-03-22T08:56:25+5:302020-03-22T08:56:25+5:30

सोशल मीडिया पर भी सिंगर कनिका कपूर पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनके कारण वायरस बहुत लोगों में फैल लगा है।

sonam kapoor troll after tweet on kanika kapoor coronavirus | कनिका के सपोर्ट में उतरीं सोनम, कहा- 'वो जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था, लोग होली...', हुईं ट्रोल

कनिका के सपोर्ट में उतरीं सोनम, कहा- 'वो जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था, लोग होली...', हुईं ट्रोल

Highlightsकोरोना वायरस तेजी से अपने कदम भारत में फैला रहा है।अब संक्रमित लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है

कोरोना वायरस तेजी से अपने कदम भारत में फैला रहा है। अब संक्रमित लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में हाल ही में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब उनको आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका की पॉजिटव रिपोर्ट आने के बाद से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में कनिका के सपोर्ट में उतरी हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर।

लोग एक तरफ जहां कनिका की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी सिंगर पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनके कारण वायरस बहुत लोगों में फैल लगा है। ऐसे में अब कनिका के सपोर्ट में एक्ट्रेस सोनम कपूर उतरी हैं।

इस बीच सोनम कपूर कनिका के सपोर्ट में उतर आई हैं। सोनम ने ट्वीट करते हुए कनिका के आलोचकों पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है- कनिका कपूर 9 मार्च को वापस आईं। उस समय भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था बल्कि होली खेल रहा था।

हालांकि कनिका का सपोर्ट करने पर लोग सोनम को भी खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों ने सोमन की जमकर क्लास लगाते हुए उनको ट्रोल कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सोनम अपने बयानों के कारण ट्रोल हुईं हों।

 बता दें बीते दिनों सोनम कपूर भी लंदन से वापस लौटी हैं और मुंबई में अपने घर में पूरी तरह आइसोलेशन में रह रही हैं। सोनम इस नियम का इतनी सख्ती से पालन कर रही हैं। 



Web Title: sonam kapoor troll after tweet on kanika kapoor coronavirus

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे