सोनम कपूर ने किया खुलासा अपने दो साथी एक्टर्स का कर चुकी हैं 'खून', बस ये थी वजह!
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 10, 2018 17:38 IST2018-09-10T15:47:15+5:302018-09-10T17:38:58+5:30
Sonam Kapoor makes weird revelation: सोनम जल्द ही 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में वो अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम करने वाली हैं।

सोनम कपूर ने किया खुलासा अपने दो साथी एक्टर्स का कर चुकी हैं 'खून', बस ये थी वजह!
मुंबई, 10 सितम्बर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बेबाक अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं। आनंद आहूजा से शादी के बाद हाल ही सोनम ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिन्दगी के बारे में कई चौका देने वाले खुलासे किए हैं। सोनम ने बताया कि वो मन ही मन में अपने दो साथी को-स्टार्स का मर्डर कर चुकी हैं। जी हां, अनायता श्रॉफ अदजानिया के टॉक शो 'फीट अप विद द स्टार्स में पहुंची सोनम कपूर ने अपनी निजी जिन्दगी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। बातचीत के दौरान जब शो की होस्ट अनायता ने सोनम से पूछा कि क्या कभी उन्होंने मन ही मन में किसी को-स्टार का मर्डर किया है और क्यों? तो जवाब में सोनम ने शाहिद कपूर और आयुष्मान खुराना का नाम लिया।
सोनम ने मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि मैंने शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'मौसम (2011)' और आयुष्मान खुराना के साथ 'बेवकूफियां 2014' में साथ काम किया। दोनों ही एक्टर्स अपने हेयर मेकअप में काफी ज्यादा टाइम लेते हैं जिसके कारण वह कई बार मन ही मन उनका मर्डर कर चुकी हैं।
View this post on Instagram
इन सबके अलावा सोनम ने बताया कि आनंद आहूजा ने उन्हें न्यूयार्क की सड़कों पर बिना रिंग के प्रपोज किया था। वहीं सोनम ने बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
अगर फिल्मों के बारे में बात करे तो सोनम जल्द ही 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में वो अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम करने वाली हैं। जिसमें जूही चावला और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज हो रहा है।