जब सोनम ने रणबीर को कहा था- बिना कपड़ों के भी वह सेक्सी नहीं लगते, उनकी मम्मा उनके आज भी नाखून काटती हैं
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 8, 2018 15:25 IST2018-08-08T15:25:35+5:302018-08-08T15:25:35+5:30
सोनम ने रणबीर एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका के बारे में कहा था रणबीर एक अच्छे दोस्त हैं लेकिन मैं यह नहीं जानती कि वह एक अच्छे बायफ्रेंड हैं? सच कहूं तो वह एक अच्छे लड़के हैं।

जब सोनम ने रणबीर को कहा था- बिना कपड़ों के भी वह सेक्सी नहीं लगते, उनकी मम्मा उनके आज भी नाखून काटती हैं
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने 2007 में आई फिल्म सांवरिया से सिनेजगत में एंट्री की थी। उस समय दोनों के लिंकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म भले पर्दे पर धमाल नहीं कर पाई हो लेकिन दोनों के रोमांस की बातें जमकर चर्चा में रहीं।
अब जहां सोनम की शादी हो गई है वहीं, रणबीर के अलिया भट्ट के साथ लिंकअप की बातें की जा रही हैं। ऐसे में सोनम का 2010 का एक बयान इन दिनों खबरों में है। 2010 में जब सोनम कपूर करण जौहर के शो में पहुंची थीं और उन्होंने कहा था कि रणबीर उनको बिना कपड़ों के सेक्सी नहीं लगते हैं उन्हें एक स्टाइलिस्ट की जरुरत है।
सोनम ने रणबीर एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका के बारे में कहा था रणबीर एक अच्छे दोस्त हैं लेकिन मैं यह नहीं जानती कि वह एक अच्छे बायफ्रेंड हैं? सच कहूं तो वह एक अच्छे लड़के हैं। उनके अंदर परिवार के संस्कार हैं जिनका वह सम्मान करते हैं। मैं रणबीर को अच्छे से जानती हूं लेकिन एक बॉयफ्रेंड के तौर पर, मुझे नहीं पता कि उनके (रणबीर) साथ लंबे समय तक रहने पर उन्होंने(दीपिका) अपना कर्तव्य अच्छे से निभाया ।”
ऐसे ही एक बार और उन्होंने कहा था कि क्या लड़कियां रणबीर कपूर पर लट्टू हैं? वह बिल्कुल सेक्सी नहीं हैं। रणबीर मम्मा बॉय हैं उनकी मां उनके नाखून काटती हैं। हांलाकि रणबीर ने उनके बयान को उस समय ड्रामा क्वीन कहा था। वहीं, हाल ही में हुई सोनम की शादी में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे।
मनोरंजन और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।