वेडिंग शॉपिंग करती नजर आईं सोनम कपूर, कहा- शादी नहीं कर रही

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2018 16:20 IST2018-01-10T16:18:49+5:302018-01-10T16:20:03+5:30

बॉलीवुड गलियारों में चर्चा थी कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

sonam kapoor responds to rumours of her marriage in april this year | वेडिंग शॉपिंग करती नजर आईं सोनम कपूर, कहा- शादी नहीं कर रही

वेडिंग शॉपिंग करती नजर आईं सोनम कपूर, कहा- शादी नहीं कर रही

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की खबरें इन दिनों जोर पर हैं। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा थी कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कहा जा रहा है कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड से जोधपुर में शादी करेंगी, लेकिन खुद सोनम ने शादी की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।  

सोनम ने किया शादी को खारिज

खबरों की मानें तो सोनम कपूर ने शादी की बातों को अफवाह करार दिया है। सोनम ने कहा है कि मैंने पिछले दस साल के करियर में कभी अपनी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं की। मेरी फिल्म वीर दी वेंडिग मई में रिलीज होने जा रही है। और उसके पहले फिल्म पैडमैन और उसके बाद दत्त भी। मेरे पास किसी और चीजों के लिए बिल्कुल समय नहीं है।

शॉपिंग करती आ रही हैं नजर

जबकि उनको अपने बॉयफ्रेंड के साथ ज्वैलरी और शादी की खरीददारी करते हुए देखा जा रहा है। वह इन दिनों जमकर ऐसी खरीददारी करती देंखी जा रही हैं जिससे साफ हो रहा है कि वह अपनी ही शादी करने वाली है। कहा ये भी जा रहा है सोनम जाकर अपनी शादी की खबरों पर विराम लगा रही हैं ताकि मीडिया  
उनकी शादी से दूर रहे।

इन्होंने भी छुपाया शादी को

इससे पहले अनुष्का शर्मा ने भी मीडिया को अपनी शादी से दूर रखने के लिए शादी की बातों को खारिज किया था और अचानक से शादी करके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जबकि इन दिनों रणवीर और दीपिका की सगाई करने की खबरें भी सुर्खियों में हैं लेकिन उन्होंने भी इस पर मुहर नहीं लगाई है।

कौन हैं सोमन के होने वाले पति

पिछले 3 सालों से  सोनम और आनंद एक-दूसरे को सीक्रेटली डेटिंग कर रहे हैं। दोनों को कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वेकेशन पर देखा जा चुका है। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक है। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है। जबकि इस खबरों की अभी पूरी तरह से पूष्टि नहीं हो पाई है कि सोनम 2018 में शादी करेंगी कि नहीं।

सोनम-आंनद  ने साथ मनाया था नया साल

सोनम और आनंद पेरिस में एक साथ नया साल सेलिब्रेट करते नजर आएं थे। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हुईं थी। हालांकि सोनम ने कभी भी आनंद के साथ अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा जबकि आनंद को कपूर फैमिली के साथ भी देखा गया है।

Web Title: sonam kapoor responds to rumours of her marriage in april this year

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे