'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टीजर हुआ रिलीज, पहली बार पापा अनिल के साथ पर्दे पर धमाल करेंगी सोनम
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 28, 2018 12:20 IST2018-06-28T12:12:32+5:302018-06-28T12:20:33+5:30
फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने इसका एक पोस्टर रिलीज किया लेकिन अब इसका टीजर भी जारी हो चुका है।

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टीजर हुआ रिलीज, पहली बार पापा अनिल के साथ पर्दे पर धमाल करेंगी सोनम
मुंबई, 28 जून: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की वीरे दी वेडिंग अभी भी फैंस के दिलों में राज कर रही है। ऐसे में अब उनकी अगली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने इसका एक पोस्टर रिलीज किया लेकिन अब इसका टीजर भी जारी हो चुका है।
सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का टीजर फैंस के साथ शेयर किया है। इस टीजर की शुरूआत होती है वर्ष 1942 में आई ‘अ लव स्टोरी’ के अनिल कपूर के गाने से। इसमें वह अपनी इस फिल्म का गाना ‘एक लड़की को देखा’ में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वक्त आगे बढ़कर सीधे आज के समय में यानी 2018 में पहुंच जाता है।
Sweety Chaudhary: Quiet one | Punjabi | Syaapa
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) June 28, 2018
Watch her in the #ELKDTAL teaser, coming out in 1 hour. Stay tuned. @AnilKapoor@RajkummarRao@iam_juhi@FoxStarHindi@VVCFilms#RajkumarHiraniFilmspic.twitter.com/zjraENrs57
इतना ही नहीं वह बताती हैं कि सच्चे प्यार के रास्ते में कोई न कोई सियाप्पा होता ही होता है। टीजर में इसके बाद अभिनेता राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला एक खुशनुमा माहौल में दिखते हैं और फिर कुछ ऐसा होता है कि अचानक सभी की आंखे हो जाती है। पहली बार अनिल बेटी सोनम के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी ओर विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।