वायरल वीडियो: सोनम के रिसेप्शन में भी दिखी अर्जुन कपूर और सलमान खान की अनबन
By स्वाति सिंह | Updated: May 9, 2018 12:57 IST2018-05-09T12:57:09+5:302018-05-09T12:57:09+5:30
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है कि सलमान-अर्जुन के रिश्ते में आज भी मनमुटाव है।

वायरल वीडियो: सोनम के रिसेप्शन में भी दिखी अर्जुन कपूर और सलमान खान की अनबन
मुंबई, 9 मई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अर्जुन कपूर के रिश्ते में मनमुटाव को साफ़ तौर पर देखा जाता है। अभी हाल ही में सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी के हुए एक वायरल वीडियो में यह बात और भी साफ़ हो गई है कि इन दोनों के बीच आज भी कोल्ड वार जारी है। दरअसल, सोनम की रिसेप्शन पार्टी में लगभग पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। इस वीडियो में यह साफ़ दिख रहा है कि जब कैटरीना कैफ के साथ अर्जुन कपूर, बोनी कपूर खड़े है, वहां अर्जुन-सलमान एक दूसरे से बचते नजर आए।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा सिख रीति-रिवाज से मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद देर शाम मुंबई के फाइव स्टार होटल 'द लीला' में वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान सोनम और आनंद आहूजा बेहत खूबसूरत नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान और विद्या बालन रिसेप्शन पार्टी में बहुत देर से पहुंचे थे।
वहीं आपको बता दें, सोनम की शादी का फंक्शन उनकी मासी कविता कपूर के घर बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले पर रखा गया था। सोनम-आनंद की शादी के लिए पूरा बॉलीवुड बांद्रा स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड पहुंचा था। बहन की शादी को खास बनाने के लिए अर्जुन कपूर ने अपने दोस्त रणवीर सिंह के साथ मिलकर स्पेशल परफॉर्मेंस दिया।