सोनम कपूर ने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बदला अपना नाम, ये है वजह!
By मेघना वर्मा | Updated: February 16, 2019 11:10 IST2019-02-16T11:10:44+5:302019-02-16T11:10:44+5:30
सोनम कपूर ने अपने सभी सोशल मीडिया से इस नाम को डिलिट कर जोया सिंह सोलंकी से अपना अकाउंट नेम चेंज करके सभी को शॉक में डाल दिया है।

सोनम कपूर ने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बदला अपना नाम, ये है वजह!
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिनके असली नाम कुछ और हैं मगर फिल्म में आने से पहले उनके नाम जो रख दिए गए हैं अब उन्हीं नामों से उन्हें जाना जाता है। इसमें लेजेंडरी दिलीप कुमार से लेकर खिलाड़ी अक्षय कुमार तक शामिल हैं। फिर एक ये दौर भी आया जब शादी के बाद एक्ट्रेसेज ने अपने पति का नाम अपने नाम से जोड़ना शुरू किया जिसका रिसेंट उदाहरण बनी सोनम कपूर। जिनकी शादी आनंद अहूजा से होने के बाद उन्होंने अपना नाम सोनम के अहूजा रख लिया।
शुक्रवार को सोनम कपूर ने अपने सभी सोशल मीडिया से इस नाम को डिलिट कर जोया सिंह सोलंकी से अपना अकाउंट नेम चेंज करके सभी को शॉक में डाल दिया है। सोनम के फैन्स इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की स्टार सोनम ने अचानक से ऐसा कदम क्यों उठाया है। क्यों वो अपने ट्वीटर और इंस्टा के अकाउंट पर सोनम कपूर नहीं बल्कि जोया सिंह सोलंकी के नाम से प्रोफाइल अपडेट कर दी है।
नई फिल्म का किरदार है इसकी वजह
बता दें सोनम कपूर का ये नया नाम उनकी आने वाली फिल्म में उनके नए किरदार का नाम होगा। यही कारण हैं कि सोनम कपूर ने अपने सभी सोशल मीडिया पर अपने नाम को जोय सिंह सोलंकी के नाम से रिप्लेस किया है। अपने फिल्म और अपने कैरेक्टर को अभी से प्रमोट करने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है।

