बॉयफ्रेंड जहीर संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, हनी सिंह ने कुछ ऐसे किया कपल को विश...

By अंजली चौहान | Updated: June 15, 2024 12:31 IST2024-06-15T12:30:54+5:302024-06-15T12:31:31+5:30

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: उम्मीद है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Honey Singh wish couple special way | बॉयफ्रेंड जहीर संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, हनी सिंह ने कुछ ऐसे किया कपल को विश...

बॉयफ्रेंड जहीर संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, हनी सिंह ने कुछ ऐसे किया कपल को विश...

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वे अपने लंबे वक्त से बॉयफ्रेंड रहे जहीर इकबाल से शादी करेंगी। इस बीच शनिवार को रैपर हनी सिंह ने सोनाक्षी और जहीर को शुभकामनाएं दीं।  

हनी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्टोरी में लिखा, "एक गाने के शूट के चलते मैं लंदन में रहूंगा लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं अपनी प्यारी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा की शादी अटेंड करूं। सोनाक्षी ने मेरे करियर में मेरी बहुत मदद की है और कई बार मेरी मदद को वो आगे आई हैं। सोनाक्षी और जहीर को शुभकामनाएं। भोलेनाथ इन्हें अपना आशीर्वाद दें।"

बता दें कि सोनाक्षी और हनी सिंह पिछली बार 'Kalaastar' गाने में साथ दिखे थे। सोनाक्षी और हनी सिंह का देसी कलाकार गाना काफी पसंद किया गया था । जिसके बाद वह अपना नया गाना लेकर आए। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी इस महीने 23 तारीख को जहीर से मुंबई में शादी करेंगी। इस बीच सोनाक्षी और जहीर का ऑडियो भी लीक हुआ।

जिसमें वे अपनी शादी का न्योता देते सुनाई पड़ रहे हैं। लीक ऑडियो में जोड़े ने पुष्टि की कि वह शादी कर रहे हैं। कपल की शादी का डिजिटल इन्विटेशन एक मैगजीन जैसा है। जिसमें जहीर और सोनाक्षी की तस्वीर है। जहीर सोनाक्षी को गाल पर किस कर रहे हैं।

मालूम हो कि लंबे समय से जहीर और सोनाक्षी एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन दोनों ही मामले पर कुछ कहने से बचते थे। हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से शादी का ऐलान नहीं किया। सोनाक्षी और जहीर साल 2022 में आई फिल्म Double XL में साथ दिख थे। भले ही उन्होंने रिलेशनशिप की बात स्वीकार नहीं कि लेकिन दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दूसरे की कई तस्वीरें देखी जा सकती हैं। 

Web Title: Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Honey Singh wish couple special way

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे