'रामायण' को लेकर सोनाक्षी सिंहा को सोशल मीडिया पर फैन ने की ट्रोल करने की कोशिश, एक्ट्रेस ने करारा जवाब देकर कर दी बोलती बंद
By अमित कुमार | Updated: April 17, 2020 21:59 IST2020-04-17T21:56:18+5:302020-04-17T21:59:20+5:30
'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा से रामायाण से संबंधित एक सवाल पूछ गया था। सवाल का जवाब नहीं देने के बाद से सोनाक्षी लगातार ट्रोल हो रही हैं।

(फाइल फोटो)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा पिछले कुछ समय से 'रामायण' के सवालों को लेकर ट्रोल होती रही हैं। इसकी शुरुआत अमिताभ बच्चन के शो केबीसी से हुई थी। जहां रामायण से रिलेटेड सवाल का जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाईं थी। एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक फैन ने रामायण के सवाल को लेकर सोनाक्षी को ट्रोल करने की कोशिश की। जिस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने फैन की बोलती बंद कर दी।
सोनाक्षी सिंहा ने फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे रामायण से संबंधित प्रशन किया। सोनाक्षी सिंहा से जब पूछा गया कि 'रामायण में संजीवनी बूटी कौन लाया था'? तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया: "आप लोगों में से अधिकतर के पास रामायण से रिलेटेड सवाल है। प्लीज इसे दूरदर्शन पर देखें आपको उत्तर मिल जाएगा। जय बजरंग बली।"
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 'महाभारत' में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने कहा था, 'मुझे लगता है कि रीटेलिकास्ट उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्होंने इसे नहीं देखा है। यह सोनाक्षी सिंहा जैसे लोगों के लिए भी मददगार होगा, जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता है कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।
मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं एकता कपूर पर भी निशाना साधा था। हालांकि सोनाक्षी के स्पोर्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बात रखी थी। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार शत्रुघ्न ने कहा था कि मुझे लगता है सोनाक्षी के द्वारा रामायण का जवाब देने पर किसी को दिक्कत है। रामायण से संबंधित किसी चीज को लेकर इनको किसने एक्सपर्ट बनाया।
