लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने की प्रवासी मजदूरों के लिए 'भगवान' बने सोनू सूद की तारीफ, कहा- मुझे आप पर गर्व है....

By अमित कुमार | Updated: May 24, 2020 14:47 IST

पिछले कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन की वजह से फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सोनू के इस काम के लिए उनकी तारीफ भी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे सोनू सूद राज्य सरकार से परमिशन लेकर हर राज्य में प्रवासी मजदूरों के लिए बस चला रहे हैं। बॉलीवुड में अक्सर विलेन का रोल करने वाले सोनू सूद इन दिनों समाज के हीरो बनकर निकले हैं।

दुनिया में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं। खुद पर आई परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए दूसरों को मुसीबत से निकालने वाले शख्स को ही शायद महान कहा जाता है। बॉलीवुड में अक्सर विलेन का रोल करने वाले सोनू सूद इन दिनों समाज के हीरो बनकर निकले हैं। वह लगातार लॉकडाउन में गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं।

ल़ॉकडाउन में अलग-अलग फंसे प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद राज्य सरकार से परमिशन लेकर हर राज्य में प्रवासी मजदूरों के लिए बस चला रहे हैं। इसके साथ ही वह उनके खाने-पीने का भी खास ख्याल रख रहे हैं। सोनू के इस दरियादिली को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

वहीं अब केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। स्मृति ने लिखा- सोनू, तुमने जरूरतमंदों के लिए जो दया दिखाई है उस पर मुझे गर्व है। बता दें कि 750 से ज्यादा प्रवासियों को सोनू सूद अब तक उनके घर पहुंचाने का काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया के जरिए सोनू के पास लगातार लोगों के रिक्वेस्ट आते रहते हैं। सोनू सूद उन्हें खुद जवाब देते हैं और घर भेजने का हौसला भी देते हैं। 

स्मृति ईरानी ने सोनू सूद के एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- अपने साथी कलाकार के तौर पर मैं तुम्हें 2 दशकों से जानती हूं सोनू। एक एक्टर के तौर पर तुम्हारा सामने आना मैंने सेलिब्रेट किया है। लेकिन आज के इन मुश्किल हालातों में जो दया तुमने दिखाई है उसने मुझे गर्व करने का मौका दिया है। जररूतमंदों की मदद का शुक्रिया।' स्मृति ईरानी के अलावा भी कई सेलिब्रेटी और राजनेता सोनू के इस पहल पर खुशी जता रहे हैं। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीप्रवासी मजदूरसोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच