सीढ़ियों से फिसलकर गिरे गायक जुबिन नौटियाल; कोहनी, पसलियां टूटीं, अस्पताल में कराए गए भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: December 2, 2022 14:20 IST2022-12-02T14:06:53+5:302022-12-02T14:20:48+5:30

जुबिन बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं। जुबिन ने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों के एल्बम को लोग खासे पसंद करते हैं।

Singer Jubin Nautiyal falls down the stairs Elbow ribs broken admitted to hospital | सीढ़ियों से फिसलकर गिरे गायक जुबिन नौटियाल; कोहनी, पसलियां टूटीं, अस्पताल में कराए गए भर्ती

सीढ़ियों से फिसलकर गिरे गायक जुबिन नौटियाल; कोहनी, पसलियां टूटीं, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Highlightsजुबिन की पीआर टीम ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।बयान के मुताबिक जुबिन नौटियाल के दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के सीढ़ियों से फिसलकर गिरने बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोहनी व पसलियां टूट गईं हैं। बताया जा रहा है कि गायक के सिर में भी चोट लगी है। जुबिन शुक्रवार को मुंबई में एक बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिर गए।

जुबिन की पीआर टीम ने बयान जारी कर कहा है, जुबिन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा। बयान के मुताबिक डॉक्टर ने जुबिन को अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।  

जुबिन बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं। जुबिन ने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों के एल्बम को लोग खासे पसंद करते हैं। जुबिन ने टीसीरीज के साथ मिलकर कई पुराने गानों को रीक्रिएट किया है। फैंस ने इन गानों को काफी पसंद किया। 

जुबिन का हाल ही में 'तू सामने आए' गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में जुबिन के साथ सिंगर योहानी ने भी अपनी आवाज दी है। गुरुवार को योहानी के साथ उन्होने इस गाने को लॉन्च किया था। इस गाने के लाखों व्यूज हो चुके हैं। 

Web Title: Singer Jubin Nautiyal falls down the stairs Elbow ribs broken admitted to hospital

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे