लाइव न्यूज़ :

साउथ की इस फिल्म की रीमेक है मूवी सिंबा, ऐसे देख सकते हैं इसे ऑनलाइन

By मेघना वर्मा | Updated: December 8, 2018 15:53 IST

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और सारा अली खान की ये फिल्म सिंबा इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। रोहित शेट्टी की फिल्म से हमेशा ही उम्मीदें ज्यादा होती हैं। इस फिल्म से भी कई उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

Open in App

रोहिथ शेट्टी और करण जौहर की फिल्म सिंबा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का पहला गाना आंख मारे लड़की आंख मारे भी रिलीज हो गया है। इसके आने के बाद से ही लोग इस फिल्म की और सारा-रणवीर की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर में रणवीर धांसू अंदाज में दिखाई दे रहे हैं वहीं ट्रेलर ने सिंघम यानी अजय देवगन भी दिखाई दे रहे हैं। जब से सिंबा का ट्रेलर रिलीज हुआ है कयास लगाया जा रहा है कि ये फिल्म साउथ की मूवी का रिमेक है। 

2015 में आई फिल्म टेंपर ही वो मूवी जिसकी डबिंग सिंबा को बताया जा रहा है। आपको बता दें साउथ कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, काजल अग्रवाल और प्रकाश राज नजर आए हैं। कहानी है करप्टड पुलिस ऑफिसर दया की जो लोगों के काम करवाने के लिए घूसखोरी करता है। शहर के डॉन वासू के साथ मिलकर रहता है।  कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब वासू के आदमी गलती से दया की गर्लफ्रेंड को किडनैप कर लेते हैं। 

फिल्म सिंबा भी है मिलती जुलती

सिंबा का ट्रेलर देखने के बाद इस बात को कहा जा सकता है कि इसकी कहानी भी बहुत हद तक टेंपर फिल्म से मैच खाती है। इस फिल्म में रणवीर एक घूसखोर पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं। शहर के डॉन सोनू सूद के साथ मिला होता है। मगर इस कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब अपनी छोटी बहन मानने वाली लड़की के साथ सोनू सूद के आदमी रेप करते हैं। 

28 दिसंबर को हो रही है रिलीज

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और सारा अली खान की ये फिल्म सिंबा इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। रोहित शेट्टी की फिल्म से हमेशा ही उम्मीदें ज्यादा होती हैं। इस फिल्म से भी कई उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

ऐसे देख सकते हैं फिल्म टेंपर को ऑनलाइन

अगर आप टेंपर फिल्म को ऑनलाइन देखना चाहेत हैं तो बहुत आसानी से देख सकते हैं। टेंपर फिल्म यू-ट्यूब पर है। आप चाहें तो इसे सर्च करके यहां देख सकत हैं। 

टॅग्स :स‍िंबारणवीर सिंहसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल