सिद्धू मूसेवाला का गाना 'वार' हुआ रिलीज, महज आधे घटे में मिले 1.3 मिलियन व्यूज
By रुस्तम राणा | Updated: November 8, 2022 15:59 IST2022-11-08T15:52:09+5:302022-11-08T15:59:13+5:30
सिद्धू मूसेवाला का लेटेस्ट पंजाबी सॉन्ग 'वार' रिलीज हुआ है, जिसे महज 32 मिनट (लगभग आधा घंटा) में 1.3 मिलियन व्यूज मिल गए। इस समय यूट्यूब पर उनका यह सॉन्ग दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

सिद्धू मूसेवाला का गाना 'वार' हुआ रिलीज, महज आधे घटे में मिले 1.3 मिलियन व्यूज
Sidhu Moose Wala Vaar Song: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका लेटेस्ट पंजाबी सॉन्ग 'वार' रिलीज हुआ है, जिसे महज 32 मिनट (लगभग आधा घंटा) में 1.3 मिलियन व्यूज मिल गए। इस समय यूट्यूब पर उनका यह सॉन्ग दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने को न केवल खुद सिद्धू मूसेवाला ने गाया है, बल्कि इसकी कंपोजिंग भी उन्होंने की थी। मूसेवाला की मां चरण कौर ने बताया कि 8 नवंबर को एक नया धार्मिक गीत ‘वार’ रिलीज हुआ है। उन्हाेंने लाेगाें से समर्थन की अपील की है। मूसेवाला ने इसके वीडियो में पंजाब और पंजाबियों की शान का जिक्र किया गया है। गाने में योद्धा हरि सिंह नलवा का जिक्र है। इसमें किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच के शॉट भी दिखाए गए हैं।
इससे पहले पंजाबी गायक का रिलीज हुआ वीडियो सॉन्ग 'एसवाईएल' यूट्यूब से हटा दिया गया था। दिवंगत गायक का यह गीत पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद को लेकर था। एसवाईएल यानी सतलुज, यमुना लिंक नहर। यह मुद्दा काफी लंबे समय से पंजाब और हरियाणा के बीच कलह का विषय रहा है।