लाइव न्यूज़ :

ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3 में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी का ये किस सीन हुआ वायरल, एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 9, 2021 11:25 IST

एकता कपूर का शो ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 जल्द आने वाला है. शो में मुख्य किरदार में बिग बास 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्रोड्यूसर एकता कपूर ने ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3 का एक क्लिप जारी इंटरनेट पर जारी किया हैएकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी मुख्य भूमिकाओं मेंसिद्धार्थ शुक्ला इस वेब सीरीज के साथ ओटीटी पर डेब्यू भी करने जा रह हैं

मुबंई: निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की  वेब सीरिज ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3 जल्द ही दर्शकों के बीत आने वाला है। इसमें मुख्य किरदार में बिग बास 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी नजर आएंगे। एकता कपूर ने अब इस शो की एक क्लिप को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

एकता ने इस स्टोरी को शेयर करते हुए हार्ट इमोजी भी दिए हैं। आपको बता दें कि ये शो 2018 में बनी ब्रोकन बट ब्यूटीफूल का सीक्वल है और फिलहाल ब्रोकेन बट ब्यूटीपुल 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और निर्माता जल्द इसे लॉन्च करने के बारे में विचार कर रहे हैं ।  

वीडियो में सिद्धार्थ का दिखा रोमांटिक अवतार

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी शेयर की है, उसमें अगस्त्य राव का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ और सोनिया नजप आते हैं। सोनिया रूमी के किरदार में नजर आएंगी।  

शो के क्लिप में दोनों एक ड्रिंक के लिए लड़ते नजर आते हैं। वीडियो के अंत में दोनों किस करते हुए नजर आते हैं। एकता कपूर का ये  शो  काफी इंटेंस होगा। दर्शकों को अगस्त्य और रूमी के बीच प्यार-नफरत वाली फिलिंग काफी पसंद आने वाली है। माना जा रहा है कि स्क्रीन पर सिद्धार्थ और सोनिया की केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आएगी। 

शो को लेकर बहुत उत्साहित हूं- सिद्धार्थ

एकता कपूर की इस वेब सीरीज में काम करने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला काफी खुश है । सिद्धार्थ ने पहले भी अपने एक बयान में कहा था कि 'मैं अपने ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3 के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं । एक ऐसा शो जिसे दर्शकों ने इतनी प्रशंसा और प्यार दिया है और मैं एकता कपूर के साथ करने के लिए उत्साहित हूं ।'

वहीं शो की अभिनेत्री सोनिया राठी ने कहा था कि 'रूमी का किरदार मुझे आकर्षित करता है । वह अपने जीवन में भावनाओं के बवंडर से गुजरती है और एक लड़की से औरत के रूप में बदलती है । जिसे दुनिया में अपनी जगह पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है ।'

इस शो के माध्यम से सिद्धार्थ अपना डिजीटल डेब्यू भी करने वाले है । बिग बॉस 13 के बाद इस शो के लिए उनके नाम की सबसे ज्यादा चर्चा थी । वहीं सोनिया राठी एक भारतीय-अमेरिकी एक्ट्रेस और डांसर है । ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल से वे हिंदी मनोरंजन जगत में कदम रखने वाली है ।  

टॅग्स :एकता कपूरबिग बॉस सीजन 13सिद्धार्थ शुक्‍लावेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस