लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

By अमित कुमार | Updated: July 30, 2020 11:33 IST

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 'कसौटी जिंगदी की' में श्वेता द्वारा निभाया गया प्रेरणा का रोल आज भी फैंस के जहन में ताजा है।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म 'रोजी' का पोस्टर समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया हैफिल्म के पोस्टर्स में पलक तिवारी का स्टनिंग अंदाज देखने को मिल रहा है।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म का खुलासा हो गया है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है। पलक तिवारी फिल्म 'रोजी : द सैफरन चैप्टर' से डेब्यू करने जा रही हैं। विवेक ओबेरॉय इसके प्रोड्यूसर हैं। श्वेता तिवारी बेटी की डेब्यू फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

विवेक ओबेरॉय ने पलक को लॉन्च करते हुए लिखा, ''ये है हमारी मिस्ट्री गर्ल, हमें पलक तिवारी को रोजी के रोल में लॉन्च कर खुशी हो रही है। यह फिल्म हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'गुरु ग्राम' की सच्ची कहानियों पर आधारित है। इसे विशाल मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।'' फिल्म में पलक के किरदार का नाम रोजी है। फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं।

रिलीज किए गए फिल्म के दो पोस्टर

फिल्म के पोस्टर्स में पलक तिवारी का स्टनिंग अंदाज देखने को मिल रहा है। पलक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ''अपने डेब्यू की खबर शेयर करते हुए मैं सुपर एक्साइटेड हूं। देखें मेरा पहला पोस्टर। पलक ने इसके लिए विवेक ओबेरॉय, प्रेरणा अरोड़ा और विशाल मिश्रा को धन्यवाद दिया है।''

समीक्षक तरण आदर्श ने कही यह बात

वहीं फिल्म 'रोजी' का पोस्टर समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए  उन्होंने लिखा, "श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी 'रोजी' फिल्म से डेब्यू करेंगी। यह फिल्म विशाल मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होगी।"

 

टॅग्स :श्वेता तिवारीविवेक ओबेरॉयबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच