श्वेता तिवारी की बेटी का बाथरूम वीडियो हुआ वायरल, ये करती नजर आईं पलक
By मेघना वर्मा | Updated: September 13, 2019 15:49 IST2019-09-13T15:49:34+5:302019-09-13T15:49:34+5:30
श्वेता इससे पहले भी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। इससे पहले उनके पति राजा चौधरी शराब के नशे में उनके साथ मारपीट किया करते थे। जिसके बाद श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया था।

श्वेता तिवारी की बेटी का बाथरूम वीडियो हुआ वायरल, ये करती नजर आईं पलक
श्वेता तिवारी और उनकी बड़ी बेटी पलक बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। श्वेता ने मीडिया के सामने पति अभिनव को लेकर बड़े खुलासे किए थे जिसके बाद से ही उनकी बेटी और एक्ट्रेस खुद काफी सुर्खियों में रहे। अब रिसेंटली श्ववेता तिवारी की बेटी पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे लेकर उनकी खूब चर्चा हो रही है।
दरअसल यह वीडियो पलक के बाथरूम में शूट किया गया है। इस वीडियो में पलक शीशे के सामने अपने फोन से अपनी तस्वीर लेती हुई दिख रही हैं। साथ ही खुद ही पर मोबाइल से जूम भी कर रही हैं। बता दें पलक अकस्र सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, इस पोज को उल्टा पुल्टा हेयर कहते हैं। पलक ने आगे ये भी बताया कि यह वीडियो उनके बाथरूम की है। इस वीडियो पर फैन्स पलक की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ ही मिनटों में इस वीडियो पर 18 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। इस वीडियो में पलक रेड कलर के क्रॉप टॉम में दिखाई दे रही हैं उन्होंने व्हाइट पैंट पहन रखी है और व्हाइट बैग भी लिया है।
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कुछ दिनों पहले पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने अभिनव की गिरफ्तारी कर भी कर ली थी। हलांकि अब वो जेल से रिहा हैं। श्वेता के मुताबिक पति ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। श्वेता तिवारी छोटे पर्दे का एक प्रसिद्ध चेहरा हैं। वह बिग बॉस भी जीत चुकी हैं। खबर के अनुसार श्वेता और पलक को पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया था, जहां दोनों को रोते देखा गया था।
खबरों के अनुसार अभिनव अक्सर श्वेता और उनकी बेटी के साथ बतमीजी का व्यवहार करते थे। लेकिन मामला तब बड़ा जब अभिनव ने बिना सोचे समझे पलक पर हाथ उठाया तो श्वेता ने इसके लिए पुलिस का सहारा लिया है। श्वेता इससे पहले भी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। इससे पहले उनके पति राजा चौधरी शराब के नशे में उनके साथ मारपीट किया करते थे। जिसके बाद श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया था।