लाइव न्यूज़ :

श्वेता तिवारी की दोस्त का बड़ा खुलासा, कहा- 'बेटी पलक तिवारी से अभिनव कोहली पूछते थे अश्लील सवाल'

By अमित कुमार | Updated: July 12, 2020 09:42 IST

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की दोस्त अनुराधा सरीन ने अभिनव कोहली को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। हालांकि, खुद पर लगे इन आरोपों को अभिनव ने पूरी तरह से बकवास करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनव पर यह भी आरोप लगाया गया था कि वह अपनी सौतेली बेटी पलक से अपशब्द कहते हैं। अब श्वेता तिवारी की करीबी दोस्त अनुराधा सरीन ने अभिनव को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया है। अभिनव ने अनुराधा सरीन के इस पोस्ट पर कानूनी एक्शन लेने की बात कही है।

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी पिछले साल अपने पति से मनमुटाव की वजह से लगातार सुर्खियों में छाई हुई थीं। उन्होंने रोते हुए अपने पति अभिनव कोहली को लेकर कई बातें सबको बताई थीं। यही नहीं, उन्होंने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार तक करवा दिया था। अभिनव पर यह भी आरोप लगाया गया था कि वह अपनी सौतेली बेटी पलक से अपशब्द कहते हैं। 

वहीं अब श्वेता तिवारी की करीबी दोस्त अनुराधा सरीन ने अभिनव को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया है। अनुराधा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'कौन सा बाप अपनी बेटी से पूछता है कि तू वर्जिन है या नहीं? कौन सा बाप पूछता है कि तूने किसी को किस किया है या नहीं? कौन सा बाप अपनी बेटी को अजीब अजीब फोटोज दिखाता है और कहता है ऐसा फिगर बना नहीं तो इंडस्ट्री में नहीं चलेगी?'

खुद पर लगे आरोपों पर अभिनव कोहली की सफाई

हालांकि, खुद पर लगे इन आरोपों को अभिनव ने पूरी तरह से बकवास करार दिया है। उन्होंने इसके साथ ही अनुराधा सरीन के इस पोस्ट पर कानूनी एक्शन लेने की बात कही है। अभिनव कोहली ने लिखा है, 'स्क्रीनशॉट ले लिया है। अब तू भी मानहानि के मामले में फंसी। तू देख अनु, श्वेता को भले ही मैं मानहानि में ना फंसाऊ लेकिन तुझे तो मैं कानूनी रूप से सबक सिखाऊंगा। चल सबूत दे।' 

पत्नी की शिकायत वाली खबर पर बोले अभिनव

कुछ महीने पहले अभिनव कोहली ने एक पोस्ट भी लिखा था कि 'मैंने आज कुछ समाचार लेख पढ़ें। वो श्वेता तिवारी नहीं थीं जिन्होंने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मेरे खिलाफ ना ही घरेलू हिंसा और ना ही पिछले 12 सालों में उनकी बेटी के खिलाफ बोलने की एक भी शिकायत दर्ज कराई है। 11 अगस्त 2019 को उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी। 

टॅग्स :श्वेता तिवारीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच