लाइव न्यूज़ :

जब मेंहदी सेरेमनी में बेसुध होकर नाचने लगी मकड़ी फेम श्वेता बसु, वीडियो हो गया वायरल

By मेघना वर्मा | Updated: December 14, 2018 10:53 IST

श्वेता बसु ने अपने दोस्तों के सात बैचलर पार्टी इंडोनेशिया के बाली में मनाई थी। श्वेता के बैचलर्स पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी।

Open in App

फिल्म मकड़ी तो याद होगी ना आपको, हां वही फिल्म जिसमें एक्ट्रेस श्वेता बसु का डबल रोल है। जी हां मकड़ी फेम एक्ट्रेस श्वेता बसु अपने बॉयफ्रेंड रोहित मित्तल से शादी कर ली है। शादी रोहित के होमटाउन पुणे से हुई। शादियों के इस माहौल में श्वेता बसु की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैन क्लब ने उनकी बहुत सी फोटो इंस्टा पर शेयर की हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्वेता ढोल की बीट पर जमकर नाच रही हैं। 

बंगाली और मारवाड़ी रीति-रिवाज से हुईं शादियां

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता बसु की शादी दो बंगाली और मारवाड़ी दोनों ही रिवाजों से हुई है। इन दोनों ने ही अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा था। जिसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और परिवार के लोग शामिल थे। पोस्ट हुई तस्वीरें उनकी मेंहदी सेरेमनी की है जिसमें श्वेता ने पिंक रंग का लहंगा पहना है और वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं शादी में उन्होंने लाल रंग का लंहगा पहन रखा था। 

बाली में मनाई बैचलर्स पार्टी

श्वेता बसु ने अपने दोस्तों के सात बैचलर पार्टी इंडोनेशिया के बाली में मनाई थी। श्वेता के बैचलर्स पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इस फोटो में श्वेता अपने दोस्तों के साथ इंज्वॉय करती दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस आखिरी बार श्वेता बसु आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नजर आई थी। 

मकड़ी के मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

बचपन से ही एक्टिंग में माहिर श्वेता बसु को अपनी फिल्म मकड़ी के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर श्वेता ने कई टीवी शोज भी किए हैं। कहानी घर की, कुटुंब और करिश्मा का करिश्मा में भी वह नजर आ चुकी हैं। फिलहार श्वेता चंद्र नंदनी टीवी शो कर रही हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस