रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन में 'उप्स मोमेंट' से बाल-बाल बचीं थी ऐश्वर्या, अमिताभ की बेटी ने बचाई लाज
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 21, 2018 15:47 IST2018-12-21T15:47:19+5:302018-12-21T15:47:19+5:30
शनिवार की रात थी, जब रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण अपनी शादी का चौथा रिसेप्शन दे रहे थे।

फाइल फोटो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले दिनों अपनी शादी के रिसेप्शन कई जगहों पर आयोजित किए। इसी दौरान मुंबई में भी रिसेप्शन दिया गया था। यहां फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी।
एक अंग्रेजी वेबसाइट ने इस घटना की जानकारी अब प्रकाशित की है। इसमें बताया गया कि वह शनिवार की रात थी, जब रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण अपनी शादी का चौथा रिसेप्शन दे रहे थे।
यहां मायानगरी मुंबई के सितारे एक साथ एक छत के नीचे आ गए थे। तभी बच्चन फैमिली वहां पहुंची। इसमें अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा पहुंचे।
अमिताभ के आने से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही बेहद खुश हो गए। पार्टी चलती रही, सभी लोग अपने-अपने दोस्तों के साथ मशरूफ हो गए।
लेकिन इसी बीच एक अजीब सी घटना घटी। ऐश्वर्या राय बच्चन चलते-चलते किसी चीज से टकरा गईं। वह भरी पार्टी में उप्स मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं।
इंडिया टुडे की माने तो वह करीब-करीब गिर ही गईं थीं। इस समय ऐश्वर्या शर्मिंदगी का शिकार होने से बाल-बाल बचीं। उनके अनुसार रिसेप्शन पार्टी में वह किसी चीज से ठोकर खाकर नीचे गिरने वाली थीं, लेकिन ऐन मौके पर उनकी नदद यानी अमिताभ की बेटी श्वेता ने उन्हें संभाल लिया।