मुंबई की बसों में दिखा 'स्त्री' का साया, जाने क्या है वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 6, 2018 16:52 IST2018-09-06T16:52:22+5:302018-09-06T16:52:22+5:30

मुंबई की एक बस में केवल महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर श्रद्धा कपूर की स्त्री की तस्वीरें लगाई गई है। अभिनेत्री वर्तमान में अपनी डरावनी हास्य कॉमेडी 'स्त्री' की सफलता का लुत्फ़ उठा रही है।

shraddha kapoor's 'Stree' effects on Mumbai buses, know reseon behind it | मुंबई की बसों में दिखा 'स्त्री' का साया, जाने क्या है वजह

मुंबई की बसों में दिखा 'स्त्री' का साया, जाने क्या है वजह

मुंबई, 6 सितंबर: हाल ही में हमें बेस्ट की बसों पर एक रोचक फैक्टर देखने मिला! श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' ने न केवल सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाई है बल्कि मुंबई की स्थानीय बसों पर भी स्त्री का साया देखने मिल रहा है।

मुंबई की एक बस में केवल महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर श्रद्धा कपूर की स्त्री की तस्वीरें लगाई गई है। अभिनेत्री वर्तमान में अपनी डरावनी हास्य कॉमेडी 'स्त्री' की सफलता का लुत्फ़ उठा रही है।

पहली बार इस तरह की रोचक शैली में अपने हाथ आजमाने वाली श्रद्धा कपूर इस फिल्म के साथ दर्शकों का दिल जीत रही हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए  है।

श्रद्धा कपूर फिलहाल फिल्म की असाधारण सफलता और 'स्त्री' के रूप में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन को दर्शकों से मिल रहे प्यार से अभिभूत महसूस कर रही हैं।

अपने नामात्र किरदार से श्रोताओं का दिल जीतने वाली श्रद्धा कपूर अपने अद्वितीय किरदार और स्त्री के उपयुक्त चित्रण के लिए प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।

असाधारण परफॉर्मेंस देने के अलावा, अभिनेत्री अपने अलग अवतार और नोज़ रिंग के साथ हमेशा की तरह काफ़ी खूबसूरत लग रही थी।

स्त्री उर्फ़ श्रद्धा कपूर हाल ही में अपने स्त्री अंदाज़ में पुरुषों की तलाश में मुंबई में विभिन्न नाइट क्लब के दौरे पर निकली थी।

हम यह जानने को उत्सुक है कि अभिनेत्री बसों के इस अधिग्रहण के बारे में क्या कहना चाहेंगी?

Web Title: shraddha kapoor's 'Stree' effects on Mumbai buses, know reseon behind it

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे