भारतीय जवानों पर श्रद्धा ने शेयर की तस्वीर, लोगों ने कहा- इंडियन आर्मी की इज्जत करें
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 11:58 IST2017-12-21T11:47:39+5:302017-12-21T11:58:49+5:30
बिना सोचे-समझे श्रद्धा ने शेयर की इंडियन आर्मी की तस्वीर, ट्विटर पर हुईं ट्रोल।

Shraddha kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि खुद श्रद्धा कपूर हैं। असल में 17 दिसंबर को श्रद्धा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में दो जवान बर्फ में पर सोते नजर आ रहे हैं। फोटो का कैप्शन था- सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय जवानों का नाइट स्टे। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन लिखा, भारतीय जवान बर्फ में रहते हैं, तब हम यहां चैन से सो पाते हैं। इन जवानों का जितना भी धन्यवाद करें, कम है।
They freeze to make sure that we are warm. They protect to make sure that we feel safe. Can never thank you Jawaans enough. pic.twitter.com/z1Df4sw0dA
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) December 17, 2017
अब आप सोच रहे होंगे कि इस तस्वीर को लेकर श्रद्धा आखिर ट्विटर पर ट्रोल क्यों हुईं। असल में श्रद्धा ने जो फोटो शेयर की वह दूसरे देश की जवानों की थी। तस्वीर में जो जवान बर्फ पर सोए दिख रहे हैं, वह इंडियन आर्मी नहीं बल्कि रशियन आर्मी की हैं। इस तस्वीर को 2013 में शेयर किया गया था।
Thay are not indian. Russian thay are
— hemant bhardwaj (@hemant5152) December 17, 2017
श्रद्धा को इस पोस्ट को लेकर ट्विटरबाजों ने काफी ट्रोल किया। कमेंट में रिप्लाई करते हुए लोगों ने श्रद्धा को इस फोटो की सच्चाई बताई। कुछ लोगों ने तो श्रद्धा को यह तक कह डाला कि वह इंडियन आर्मी की इज्जत करें। फिलहाल श्रद्धा की आने वाली फिल्मों के बारे में कोई खासा जानकारी नहीं है। श्रद्धा की पिछली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'हसीना पारकर' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई थी।