जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगी श्रद्धा कपूर, जानिए कौन हैं होने वाले पति!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2019 16:51 IST2019-03-22T16:51:03+5:302019-03-22T16:51:03+5:30

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी शादी करने वाली हैं। श्रद्धा इस साल नहीं बल्कि 2020 में फेरे ले सकती हैं।

shraddha kapoor to tie the knot rumoured rohan shresth | जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगी श्रद्धा कपूर, जानिए कौन हैं होने वाले पति!

जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगी श्रद्धा कपूर, जानिए कौन हैं होने वाले पति!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी शादी करने वाली हैं। श्रद्धा इस साल नहीं बल्कि 2020 में फेरे ले सकती हैं। 

बॉलीवुड गलियारों में आजकल ये खबर जोरों पर है कि श्रद्धा कपूर 2020 में कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वह रोहन से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बीते लंबे समय से चर्चा में है कि रोहन और और श्रद्धा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी आधिकारिकतौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

कहा जा रहा कि साल 2018 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब श्रद्धा अभी 33 साल की हो गई हैं, ऐसे में अब वह अपने रिश्ते को एक नया नाम देना चाहती हैं। अगर सब ठीक रहा तो दोनों 2020 में शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी की बात पर कोई पु्ख्ता बात सामने नहीं आई है।

 इससे पहले श्रद्धा और फरहान अख्तर के रिलेशनशिप की खबरें भी आई थी, कहा तो ये तक गया कि फरहना ने श्रद्धा  के कारण ही अपनी पत्नी से तलाक लिया था।  हालांकि, श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने ऐसी गॉसिप्स का खंडन किया था।

Web Title: shraddha kapoor to tie the knot rumoured rohan shresth

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे