श्रद्धा कपूर ने फरहान अख्तर के साथ लिव इन रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, पापा शक्ति कपूर ने कही ये बात
By मेघना वर्मा | Updated: March 4, 2019 18:51 IST2019-03-04T18:50:46+5:302019-03-04T18:51:42+5:30
बताया गया था कि श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की नजदीकियों से उनके पिता शक्ति कपूर खुश नहीं थे।

श्रद्धा कपूर ने फरहान अख्तर के साथ लिव इन रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, पापा शक्ति कपूर ने कही ये बात
आशिकी 2, एबीसीडी और एक विलेन जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। हलांकि श्रद्धा कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में डिस्क्स नहीं करती मगर फिर भी एक्ट्रेस का नाम फरहान अख्तर के साथ जोड़ा जाता है। खबरों की मानें तो रॉक ऑन 2 के समय श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थीं। इन खबरों पर श्रद्धा ने चुप्पी तोड़ दी है।
रिपोर्ट्स ये थीं कि फरहान अख्तर ने अपनी 16 साल की मैरिड लाइफ को छोड़ दिया था। वाइफ अधुना के साथ उन्होंने तलाक ले लिया था। 2017 में फरहान के तलाक होने के बाद अक्सर सुर्खियां यही बनती की श्रद्धा की वजह से उन्होंने तलाक ले लिया है। दोनों के अफेयर की चर्चा हमेशा ही खबर बटोरती रहती।
बताया तो ये भी गया था कि श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की नजदीकियों से उनके पिता शक्ति कपूर खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने फरहान अखतर के घर से खींचकर निकाला था। शक्ति कपूर और फरहान अख्तर के बीच काफी लड़ाई भी हुई थी।
इस बात पर जब शक्ति कपूर से बात की गई तो उन्होंने कहा, ''जो भी बातें चल रही हैं वो झूठी हैं। सब बकवास है। किसी और ने भी मुझे इसके बारे में बताया था लेकिन इस पर विश्वास मत कीजिए। ये पूरी तरह से झूठ है। श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- मुझे किसी ने बताया कि तुम्हारे बारे में इस ये खबरें आ रही हैं।''