लाइव न्यूज़ :

सिनेमाघरों की कमी है, देश में केवल 2 प्रतिशत लोग सिनेमाघरों में फिल्म देख पाते हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2025 14:24 IST

अभिनेता आमिर खान ने शुक्रवार को कहा कि भारत फिल्म प्रेमी देश है लेकिन देश की बड़ी आबादी अमेरिका और चीन जैसे देशों की तुलना में सिनेमाघरों तक नहीं जा पाती। यहां आयोजित पहले ‘विश्व दृश्य श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन’ (वेव्स) के दूसरे दिन आमिर खान (60) ने एक सत्र में भाग लिया जिसका शीर्षक था ‘स्टूडियोज ऑफ फ्यूचर: पुटिंग इंडिया ऑन वर्ल्ड स्टूडियो मैप’।

Open in App
ठळक मुद्देसिनेमाघरों की कमी है, देश में केवल 2 प्रतिशत लोग सिनेमाघरों में फिल्म देख पाते हैं...

अभिनेता आमिर खान ने शुक्रवार को कहा कि भारत फिल्म प्रेमी देश है लेकिन देश की बड़ी आबादी अमेरिका और चीन जैसे देशों की तुलना में सिनेमाघरों तक नहीं जा पाती। यहां आयोजित पहले ‘विश्व दृश्य श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन’ (वेव्स) के दूसरे दिन आमिर खान (60) ने एक सत्र में भाग लिया जिसका शीर्षक था ‘स्टूडियोज ऑफ फ्यूचर: पुटिंग इंडिया ऑन वर्ल्ड स्टूडियो मैप’। उन्होंने कहा कि मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अवसंरचना में निवेश बहुत जरूरी है। अभिनेता ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि हमें भारत में और भी ज्यादा थिएटर और अलग-अलग तरह के थिएटर की जरूरत है। देश में कई जिले और बड़े-बड़े इलाके हैं, जहां एक भी सिनेमाघर नहीं है।

पिछले कई दशकों में हमने जो भी समस्याएं झेली हैं, वो सिर्फ ज्यादा स्क्रीन की कमी से संबंधित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और मेरे हिसाब से, हमें इसी में निवेश करना चाहिए। भारत में बहुत संभावनाएं हैं, लेकिन इसका एहसास तभी हो सकता है, जब आपके पास देश भर में ज्यादा स्क्रीन हों। अगर ऐसा नहीं होगा, तो लोग फिल्में नहीं देखेंगे।’’ आमिर ने कहा कि भारत सिनेमाघरों और बड़े पर्दों की संख्या के मामले में अमेरिका और चीन से काफी पीछे है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के आकार और यहां रहने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से हमारे पास बहुत कम सिनेमाघर हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास करीब 10,000 स्क्रीन हैं। अमेरिका में, जिसकी आबादी भारत की एक तिहाई है, 40,000 स्क्रीन हैं। इसलिए वे हमसे बहुत आगे हैं। चीन में 90,000 स्क्रीन हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन 10,000 स्क्रीन में से भी आधे दक्षिण में हैं और बाकी आधे देश के बाकी हिस्सों में हैं। इसलिए एक हिंदी फिल्म के लिए मोटे तौर पर यह संख्या करीब 5,000 है।’’

आमिर खान ने कहा कि बड़ी सफल फिल्मों की भी बात करें तो बहुत कम लोग इन्हें सिनेमाघरों में देख पाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में, जिसे फिल्म प्रेमी देश के रूप में जाना जाता है, केवल दो प्रतिशत आबादी ही सिनेमाघरों में हमारी सबसे बड़ी हिट फिल्में देखती है। बाकी 98 प्रतिशत लोग कहां फिल्म देखते हैं?’’ अभिनेता ने निराशा जताते हुए कहा कि देश में कोंकण जैसे क्षेत्रों समेत कई इलाकों में सिनेमाघर हैं ही नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘इन इलाकों के लोग फिल्मों के बारे में सुनेंगे, ऑनलाइन इस बारे में जानकारी देखेंगे लेकिन उनके पास इन्हें देखने का कोई तरीका नहीं है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। इसलिए हमें सबसे पहले यह करना होगा कि सिनेमाघरों की संख्या बढ़े।’’ सम्मेलन के पहले दिन बृहस्पतिवार को अभिनेता शाहरुख खान ने भी देश में सिनेमाघरों की संख्या बढ़ने की वकालत की थी।

आमिर ने अपने सत्र में यह भी कहा कि किसी फिल्म के सिनेमाघर में रिलीज होने और ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बीच समय भी बहुत कम होता है। उन्होंने कहा, ‘‘आप अपना खुद का व्यवसाय खत्म कर रहे हैं... पहले, फिल्में थिएटर में आती थीं और एक साल बाद सैटेलाइट पर। फिर यह सैटेलाइट पर आठ और छह महीने बाद आने लगीं। इसलिए, एक दर्शक के रूप में मेरे पास एक विकल्प है: मैं थिएटर में फिल्म देख सकता हूं या मैं छह महीने तक इंतजार कर सकता हूं और सैटेलाइट पर देख सकता हूं।’’ आमिर ने ‘वेव्स’ जैसे आयोजन के लिए सरकार की प्रशंसा की। इस सत्र में आमिर के साथ निर्माता रितेश सिद्धवानी, दिनेश विजन, नमिता मल्होत्रा, पीवीआर आइनॉक्स के अजय बिजली और अमेरिकी फिल्म निर्माता चार्ल्स रोवन मंच पर उपस्थित थे।

टॅग्स :आमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच