रेलवे स्टेशन पर ये क्या करती नजर आईं अंबानी परिवार की बहू श्लोका, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 6, 2019 16:37 IST2019-11-06T16:37:52+5:302019-11-06T16:37:52+5:30

वायरल हो रही इन फोटो में श्लोका अंबानी मुंबई रेलवे स्टेशन की दीवारों पर पेंट करती नजर आ रही हैं। श्लोका के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं।

shloka mehta painting mumbai railway station | रेलवे स्टेशन पर ये क्या करती नजर आईं अंबानी परिवार की बहू श्लोका, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

रेलवे स्टेशन पर ये क्या करती नजर आईं अंबानी परिवार की बहू श्लोका, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

Highlightsअंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता हमेशा लाइमलाइट में किसी ना किसी तरह से बनी रहती हैं। इसी बीच श्लोका की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता हमेशा लाइमलाइट में किसी ना किसी तरह से बनी रहती हैं। चाहें तो वह अंबानी परिवार के साथ श्लोका की फोटो हों या फिर उनका ड्रेसिंग सेन्स हमेशा सुर्खियों में बना ही रहता है। श्लोकी की हर एक फोटो सुर्खियां बटोरती है। इसी बीच श्लोका की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में श्लोका का अलग की रूप देखने को मिल रहा है।

वायरल हो रही इन फोटो में श्लोका मुंबई रेलवे स्टेशन की दीवारों पर पेंट करती नजर आ रही हैं। श्लोका के साथ  उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। फैंस श्लोका के इस खास अंदाज को खासा पसंद कर रहे हैं, वह इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।


श्लोका की इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर श्लोका आकाश अंबानी फैन पेज पर शेयर किया गया है। पोस्ट की माने तो ये फोटो पुरानी है। ये फोटोज अक्टूबर 2016 की दान  उत्सव वीक की Sandhurst रोड रेलवे स्टेशन मुंबई की हैं। जिसमें श्लोका दीवारों पर पेंटिंग करती नजर आ रही हैं।

सामने आई फोटो में श्लोका सफेट टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहने नजर आ रही हैं। उनके साथ में ब्रश नजर आ रहा है। साथ ही ही वह फोटो में मुस्कराती भी दिख रही हैं। इससे पहले दिवाली पार्टी में श्लोका ने चार चांद लगाए थे। अंबानी परिवार की दिवाली पार्टी में श्लोका पति आकाश के साथ नजर आई थीं।

Web Title: shloka mehta painting mumbai railway station

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे