लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने अक्षय कुमार की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- मुंबई को पाकिस्तान कहने वाली कंगना रनौत के पीछे कौन?

By अमित कुमार | Updated: September 13, 2020 12:31 IST

महाराष्ट्र की जनता और मुंबई में रहने वाले बॉलीवुड कलाकारों को लेकर सामना में काफी कुछ कहा गया है। कंगना रनौत के बयान पर इन सबकी चुप्पी से शिवसेना नाराज है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत के लेख में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और बीजेपी को लेकर कई तरह की बातों का जिक्र किया गया है।शिवसेना ने सामना में लिखा है कि कंगना का मत पूरे फिल्म जगत का मत नहीं है, ऐसा कहना चाहिए था।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि मुंबई की छवि को जानबूझकर खराब करने की कोशिश की जा रही है। संजय राउत के लेख में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और बीजेपी को लेकर कई तरह की बातों का जिक्र किया गया है। इस लेख में इस बात पर भी हैरानगी जताई गई है कि मुंबई में रहने वाले अक्षय कुमार से लेकर कई बड़े-बड़े कलाकार इस मामले पर चुप्पी साधकर बैठे हैं। 

मुंबई को पाकिस्तान कहने वाली एक नटी (अभिनेत्री), मुख्यमंत्री को तू-तड़ाक से संबोधित करनेवाला एक समाचार चैनल के संपादक के पीछे कौन है? महाराष्ट्र के भूमिपुत्रों को एक हो जाना चाहिए। ऐसा ये मुश्किल दौर आ गया है। 'सामना' के लेख में कहा गया है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की इमेज खराब करने की कोशिश हो रही है। मुंबई पर बाहरी लोग लगातार ग्रहण लगाने का काम कर रहे हैं। 

अक्षय कुमार सहित दूसरे बड़े कलाकारों को आना चाहिए था सामने

शिवसेना ने सामना में लिखा है कि कंगना का मत पूरे फिल्म जगत का मत नहीं है, ऐसा कहना चाहिए था। कम-से-कम अक्षय कुमार आदि बड़े कलाकारों को तो सामने आना ही चाहिए था। मुंबई ने उन्हें भी दिया ही है। मुंबई ने हर किसी को दिया है लेकिन मुंबई के संदर्भ में आभार व्यक्त करने में कइयों को तकलीफ होती है। दुनियाभर के रईसों के घर मुंबई में हैं। मुंबई का जब अपमान होता है ये सब गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं। 

आठवले ने कंगना से कहा, मुंबई में डरने की जरूरत नहीं

वहीं केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कंगना रनौत से मुलाकात की जो मुंबई और यहां की पुलिस पर अपने बयानों को लेकर विवाद में हैं। मंत्री ने कंगना से बातचीत में उनसे कहा कि उन्हें मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा के सहयोगी दल आरपीआई-ए के प्रमुख आठवले ने स्पष्ट किया कि वह रनौत के उन बयानों से सहमत नहीं है, जिनमें उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी और मुंबई पुलिस की भी आचोलना की थी। 

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनाअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच