लाइव न्यूज़ :

इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन के लिए शिल्पा-राज समेत उनकी कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना

By अनिल शर्मा | Updated: July 29, 2021 10:02 IST

शिल्पा, राज कुंद्रा और उनकी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को अनिवार्य जानकारी देने में तीन साल से अधिक की देरी की। दंपति ने कहा कि अनजाने और बिना किसी दुर्भावनापूर्ण इरादे के ऐसा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे सेबी ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है स्टॉक एक्सचेंजों को अनिवार्य जानकारी देने में तीन साल से अधिक की देरी कीदंपति ने कहा कि अनजाने और बिना किसी दुर्भावनापूर्ण इरादे के ऐसा हुआ

बाजार नियामक सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। शिल्पा, राज कुंद्रा और उनकी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को अनिवार्य जानकारी देने में तीन साल से अधिक की देरी की। दंपति ने कहा कि अनजाने और बिना किसी दुर्भावनापूर्ण इरादे के ऐसा हुआ।

सेबी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह आदेश सितंबर, 2013 से दिसंबर, 2015 के दौरान की गई जांच के बाद दिया है। सेबी ने इन इकाइयों की भेदिया कारोबार प्रतिबंध नियमों के उल्लंघन के लिए जांच की थी। 

वियान इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर, 2015 में चार लोगों को 5 लाख शेयरों का तरजीही आवंटन किया था। इसके अलावा राज और शिल्पा को 2.57 करोड़ रुपए (प्रत्येक) के 1,28,800 (प्रत्येक) शेयरों का आवंटन किया गया। इस बारे में उन्हें कंपनी को जरूरी खुलासा करना था क्योंकि लेनदेन का मूल्य 10 लाख रुपए से अधिक था। सेबी ने कहा, यह रिकॉर्ड पर है कि भेदिया कारोबार रोधक नियमनों के तहत यह खुलासा तीन साल से अधिक की देरी से किया गया।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच