लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई चोरी, पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

By भाषा | Updated: June 15, 2023 15:26 IST

मुंबई के जुहू स्थित बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी के घर में पिछले हफ्ते चोरी हो गई थीपुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैपुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में हुई चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह अभिनेत्री के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान कथित तौर पर चोरी हो गया था। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू थाने में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित आलीशान घर में पिछले हफ्ते डकैती हुई थी। अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने कहा कि जांच दल ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। 8 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली शिल्पा शेट्टी इन दिनों फैमिली के साथ इटली में छुट्टियां मना रही हैं। वह विदेशी स्थानों से तस्वीरें और वीडियो साझा करती रही हैं।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब एक्ट्रेस के घर पर चोरी हुई है। इससे पहले भी साल 2013 में उनके घर में चोरी हुई थी। उनके घर के मैनेजर ने तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस वक्त उनके घर से कीमती म्यूजिक सिस्टम और एक आईपॉड गायब हुआ था। 

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

शिल्पा शेट्टी ने 14 साल बाद फिल्मों में वापसी की, 2021 की फिल्म हंगामा 2 के साथ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद वह निकम्मा में नजर आई थीं। इसके बाद, वह ओटीटी पर रोहित शेट्टी की भारतीय पुलिस बल में दिखाई देंगी, उसके बाद सुखी में।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीमुंबई पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच