लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा- घर पर छापेमारी के दौरान राज कुंद्रा पर चिल्ला उठी थीं शिल्पा, पूछा था- ऐसा क्यों किया...

By अनिल शर्मा | Updated: July 27, 2021 12:23 IST

शिल्पा से क्राइम ब्रांच ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान शिल्पा ने पति का ही पक्ष लिया और कहा कि राज अडल्ट कंटेंट नहीं बनाते हैं। जी दरअसल श‍िल्पा ने बताया कि HotShots ऐप से उनका कोई लेना-देना नहीं है और अडल्ट और एरॉट‍िका दोनों अलग हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघर पर छापेमारी के दौरान पति राज कुंद्रा पर चिल्ला उठी थीं शिल्पा शेट्टीपूछा था- ऐसा क्यों किया...इससे परिवार की बदनामी हो रही हैशिल्पा ने यह भी कहा था कि उनके हाथ से कई विज्ञापन और डिल्स निकल गईं

पोर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा को देख शिल्पा शेट्टी चिल्ला उठी थीं। फ्री प्रेस जर्नल ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि पोर्न वीडियोज मामले में क्राइम ब्रांच की घर पर छापेमारी के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा पर चिल्लाई थीं। 23 जुलाई को शाम क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा को साथ लेकर जुहू स्थित शिल्पा के घर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान शिल्पा पति राज कुंद्रा पर काफी चिल्लाई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।

रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा पर चिल्लाते हुए शिल्पा ने पूछा कि ऐसा क्यों किया। इस दौरान शिल्पा काफी टूटीं नजर आईं। वह रो भी पड़ी थीं। शिल्पा ने राज पर चिल्लाते हुए कहा था कि इस केस ने पर‍िवार की बदनामी कर दी है, कई एंडोर्समेंट, बिजनेस डील्स हाथ से निकल गए हैं। इस दौरान श‍िल्पा से छह घंटे तक पूछताछ की गई और उनका बयान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि उस दौरान राज अपने को बेगुनाह बताते रहे। और कहा था कि उनकी गिरफ्तारी का कोई आधार नहीं है।

बता दें शिल्पा से क्राइम ब्रांच ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान शिल्पा ने पति का ही पक्ष लिया और कहा कि राज अडल्ट कंटेंट नहीं बनाते हैं। जी दरअसल श‍िल्पा ने बताया कि HotShots ऐप से उनका कोई लेना-देना नहीं है और अडल्ट और एरॉट‍िका दोनों अलग हैं। क्राइम ब्रांच के सीन‍ियर ऑफ‍िसर के मुताबिकइस केस में श‍िल्पा शेट्टी का कोई रोल नहीं है। अब तक इस केस में उनकी संलिप्तता नहीं मिली है। इसल‍िए हम उनसे दोबारा कोई सवाल नहीं पूछने वाले हैं। वहीं आज राज कुंद्रा के पुलिस हिरासत पर फैसला आना है। 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच