बिना फरहान अख्तर का नाम लिए शिबानी दांडेकर ने तोड़ी चुप्पी, अफेयर पर यूं दिया जवाब
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 4, 2018 17:04 IST2018-12-04T16:36:07+5:302018-12-04T17:04:22+5:30
फरहान अख्तर के रिलेशनशिप स्टेटस की बातें बीते कई दिनों से चर्चा में हैं हर किसी के दिल में इसको लेकर सवाल है।

बिना फरहान अख्तर का नाम लिए शिबानी दांडेकर ने तोड़ी चुप्पी, अफेयर पर यूं दिया जवाब
फरहान अख्तर के रिलेशनशिप स्टेटस की बातें बीते कई दिनों से चर्चा में हैं हर किसी के दिल में इसको लेकर सवाल है। ऐसे में शिबानी दांडेकर और उनके रिश्ते को बातें भी रही हैं। हाल ही में फरहान और शिबानी एक साथ दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में एक-दूजे का हाथ थामे पहुंचे थे।
ऐसे में अब शिवानी ने अपने और फरहान के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने हाल ही में कहा है कि हम पर निर्भर करता है कि आप अपने निजी जीवन को कैसे लेते हैं। मुझे लगता है कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लेते हैं, ऐसे कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं ,जो परवाह नहीं करते। बिना फरहान का नाम लिए उन्होंने कहा कि अगर हम सार्वजनिक स्थान पर काम कर रहे हैं तो ये समझना होगा और सब आपको देख रहे हैं। ऐसे में आपको इससे डील करना पड़ता है, यह हमेशा आसान नहीं होता।
वहीं, इससे पहले 15 अक्टूबर को फरहान अख्तर की सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर ने सब कुछ साफ कर दिया था। उन्होंने शिबानी के साथ अपने संबंध के बारे में कभी कुछ न तो शेयर किया न ही लिखा। साथ की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक दिल बस पोस्ट किया।
इसके साथ ही उन्होंने बिना कहे बहुत कुछ लोगों से कह दिया है। इस तस्वीर में ये दोनों हाथों में हाथ लिए चलते हुए नज़र आ रहे थे और शिबानी कैमरा में देख रही हैं। फिलहाल फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।
कुछ दिनों पहले एक तस्वीर ने इन कयासों को जन्म देना शुरू किया था, जब शिबानी ने एक इंसान का हाथ पकड़कर एक तस्वीर लगाई थी, उस समय कई लोगों ने कहा था कि वह आदमी फरहान हैं।
बता दें कि 16 वर्षों तक एक साथ रहने के बाद फरहान अख्तर और पत्नी अधूना अलग हो गए थे। इस जोड़े की दो बेटियां हैं- शाक्य और अकीरा। पत्नी से अलग होने के बाद फऱहान का नाम अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। अब ये फोटो को शेयर करके फरहान ने खुद सुर्खियों को जन्म दिया है।