लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, कहा- इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ड्रग्स ऑफर करते हैं....

By अमित कुमार | Updated: September 13, 2020 15:42 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स को लेकर कई बॉलीवुड हस्तियों का नाम लिया है। इस मामले में नसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में इस बात को लेकर लगातार बहस चल रही है। शर्लिन चोपड़ा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज फैंस के बीच अपनी एक अगल पहचान बना चुकी हैं। शर्लिन अब एक ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। इन दिनों बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में इस बात को लेकर लगातार बहस चल रही है। इस बीच शर्लिन चोपड़ा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। 

शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो योगा के पोज में बैठी हुई हैं। वीडियो में शर्लिन अपनी फिटनेट का राज बताती दिख रही हैं और कह रही हैं कि वो योगा, न्यूट्रिशन और अनुशासन के जरिए खुद को फिट बनाए रखती हैं। इस दौरान उन्होंने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में उन्होंने ड्रग्स को लेकर बात कही है।  

ड्रग्स ऑफर करते हैं.. मगर लेने का नहीं

वीडियो के कैप्शन में शर्लिन ने लिखा- 'मैं चेन स्मोकर थी। अक्टूबर 2017 में, मैंने स्मोकिंग छोड़ दी थी। मैं सोशल ड्रिंकर थी'। उन्होंने आगे लिखा- 'ड्रग्स से मैंने हमेशा दूरी बनाई रखी है.. इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ड्रग्स ऑफर करते हैं.. मगर लेने का नहीं'। शर्लिन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले शर्लिन ने बताया था कि किस तरह से करियर के शुरुआत में उनको फिल्म मेकर ने रात में डिनर पर बुलाया था।

कास्टिंग काउच को लेकर शर्लिन ने कही थी यह बात

इंटरव्यू में शर्लिन ने बॉलीवुड के डिनर शब्द से पर्दा उठाया है। शर्लिन ने बताया कैसे, करियर के शुरू में जब मैं दुनिया की निगाह में कुछ भी नहीं थी, मैं फिल्म निर्माताओं से अप्रोच करती रहती थी कि वह मेरी क्षमता काम को देखें, जो मेरे अंदर हैं। मैं अपने पोर्टफोलिया के साथ उनके पास जाती थी और वह मुझसे कहा थे 'अच्छा ओके, ठीक है, हम मिलते हैं डिनर पर,' तो मैं पूछती कि मुझे डिनर पर कब आना चाहिए तो वह मुझे रात को 11 या 12 बजे आने के लिए कहते थे। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन सभी लोगों  को मतलब डिनर का मतलब कंप्रोमाइज होता है।

टॅग्स :शर्लिन चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच