करण जौहर की पार्टी में ड्रग इस्तेमाल का आरोप बोली-हॉट एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा, शुक्र है मैं इसका हिस्सा नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 3, 2019 12:35 IST2019-08-03T12:35:29+5:302019-08-03T12:35:29+5:30

शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया कि करण जौहर की पार्टी में स्टार्स ड्रग्स के नशे में थे। अब इस मामले पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा है।

Sherlyn Chopra on Karan Johar’s party: I keep myself away from such Bollywood parties | करण जौहर की पार्टी में ड्रग इस्तेमाल का आरोप बोली-हॉट एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा, शुक्र है मैं इसका हिस्सा नहीं

करण जौहर की पार्टी में ड्रग इस्तेमाल का आरोप बोली-हॉट एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा, शुक्र है मैं इसका हिस्सा नहीं

Highlightsकरण जौहर की हाउस पार्टी और उनमें पहुंचे सितारों की मुसीबत बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। करण के घर से शेयर किए हुए एक वीडियो पर फैंस सहित कई लोगों ने आपत्ति जताई है।

करण जौहर की हाउस पार्टी और उनमें पहुंचे सितारों की मुसीबत बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। करण के घर से शेयर किए हुए एक वीडियो पर फैंस सहित कई लोगों ने आपत्ति जताई है।शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया कि इस पार्टी में स्टार्स ड्रग्स के नशे में थे। अब इस मामले पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा है।

अपनी हॉट अदाओं से आग लगाने वाली शर्लिन ने इस पार्टी पर अपनी राय वक्त की है। उन्होंने कहा है कि वह खुद को पार्टी से दूर रखती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं खुद को बॉलीवुड की पार्टियों से दूर रखती हूं क्योंकि ऐसी पार्टियों के लिए मेरे पास टाइम नहीं है। मैं एक काम में डूबने वाली इंसान हूं।

मैं ज्यादातर अपना समय अपनी टीम के साथ बिताती हूं, शुक्र है मैं बॉलीवुड के इस कैंप का हिस्सा नहीं हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा है कि जहां तक बात पार्टी की है तो मुझे नहीं पता इन पार्टी में क्या होता है। इस तरह के पदार्थों का प्रयोग होता है। मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। 

मैं अपनी हेल्थ को लेकर जागरुक हूं। 2017 में मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया था और मैं ड्रग्स के खिलाफ हूं। शर्लिन ने अपने इस बयान के जरिए करण की पार्टी में मौजूद सेलेब्स पर निशाना साधा है।

मजिंदर का कहना

मजिंदर  का कहना है कि करण की पार्टी में उस दिन ड्रग्स का प्रयोग किया गया था। हांलाकि कांग्रेस के नेता मिलिंद देवरा ने इस बात को गलत बताया है। अब इस पार्टी का दूसरा पहलू भी सामने आया है। विक्की कैमरे को देखकर नाक छूते नजर आए हैं। जिसके बाद कहा गया कि उन्होंने ड्रग्स ले रखा था।  साथ ही उनके पीछे कुछ सफेद सा रखा भी नजर आया था जो ड्रग्स ही बताया जा रहा था। 

Web Title: Sherlyn Chopra on Karan Johar’s party: I keep myself away from such Bollywood parties

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे