लाइव न्यूज़ :

शेखर कपूर बने फ़िल्म इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष, 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी फ़िल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

By भाषा | Updated: September 30, 2020 09:21 IST

भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के वेटरन फ़िल्ममेकर शेखर कपूर को पुणे स्थित 'फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (FTII)' का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बीपी सिंह को रिप्लेस किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार शेखर का कार्यकाल 3 मार्च 2023 तक रहेगाफ़िल्म इंस्टीट्यूट को संचालित करने के लिए इसके प्रबंधन को चार भागों में बांटा गया है

 मशहूर फिल्मकार शेखर कपूर को मंगलवार को पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) सोसायटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कपूर को संस्थान की शासकीय परिषद (गवर्निंग काउंसिल) का चेयरमैन भी बनाया गया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संस्थान के निदेशक भूपेंद्र कैंथौला ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कपूर को इन पदों पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। अधिकारी ने कहा कि उनका कार्यकाल तीन मार्च,2023 तक का होगा। पाकिस्तान के लाहौर में छह दिसंबर 1945 को जन्म लेने वाले कपूर को उनकी फिल्म 'एलिजाबेथ' (1998), 'बैंडिट क्वीन' (1994) और 'द फोर फैदर्स' (2002) के बेहतरीन निर्देशन के लिए खासतौर पर पहचाना जाता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, '' मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि फिल्मी दुनिया की मशहूर अतंरराष्ट्रीय शख्सियत शेखर कपूर को एफटीआईआई सोसायटी का अध्यक्ष और एफटीआईआई की शासकीय परिषद का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।''

उन्होंने कहा, '' कपूर के लंबे अनुभव का लाभ संस्थान को होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि सभी लोग उनकी नियुक्ति का स्वागत करेंगे।'' वर्ष 2018 में संस्थान के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अभिनेता अनुपम खेर के बाद टीवी सीरियल ''सीआईडी'' के निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह को दिसंबर 2018 में एफटीआईआई सोसायटी का अध्यक्ष और शासकीय परिषद का चेयरमैन बनाया गया था। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच