लाइव न्यूज़ :

दूसरी शादी के बाद 'कांटा लगा' कह ताने मारते थे लोग, शेफाली जरीवाला ने कहा- लोग मर्दों को नहीं, सिर्फ औरतों को जज करते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: June 26, 2021 12:23 IST

जरीवाला ने कहा कि 'यही समस्या है। लोग मर्दों को नहीं, औरतों को जज करते हैं। ऐसा क्यों है कि पुरुष 10 बार शादी कर सकता हैं और महिलाएं दो बार भी नही। इसी ने कुछ किया होगा। इसमें कुछ होगा। यह तो 'कांटा लगा' लड़की है।

Open in App
ठळक मुद्देजरीवाला ने कहा कि 'यही समस्या है। लोग मर्दों को नहीं, औरतों को जज करते हैंएक वक्त ऐसा भी सामने आ जाता है जब आप प्यार में विश्वास करना ही छोड़ देते हैं2004 में शेफाली जरीवाला ने हरमीत सिंह से शादी की थी

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी संग दूसरी शादी के वक्त की कई बातें साझा की है। शेफाली ने बताया कि किस तरह से उन्हें दूसरी शादी के दौरान लोगों से ताने सुनने पड़े थे। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें काफी जलील किया गया था। गौरतलब है कि  2004 में शेफाली जरीवाला ने हरमीत सिंह से शादी की थी। हालांकि दोनों का  2009 में तलाक हो गया था। इसके बाद शेफाली ने दोबारा 2014 में पराग त्यागी से शादी की।

शेफाली ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब आपके साथ ऐसा होता है तो आपको लगता है कि दुनिया खत्म हो गई है। यह बहुत चुनौतीपूर्ण फैसला होता है। आपको लगता है, अब आगे क्या होगा। जब मेरी शादी हुई और मेरा तलाक हुआ तब मैं एक जवान लड़की थी। यह मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय था लेकिन लोगों ने मुझे समझा और मेरे फैसले का सम्मान किया। इनमें मेरे माता-पिता, दोस्त और कई लोग शामिल हैं।

शेफाली जरीवाला ने यह भी कहा कि समय के साथ सब ठीक हो जाता है और आपको फिर से प्यार हो जाता है। कहा कि वह तलाक के दौरान और दूसरी बार शादी करने के दौरान लोगों के कमेंट्स का भी शिकार हुई है।  

'पुरुष 10 बार शादी कर सकता हैं और महिलाएं दो बार भी नही'

जरीवाला ने कहा कि 'यही समस्या है। लोग मर्दों को नहीं, औरतों को जज करते हैं। ऐसा क्यों है कि पुरुष 10 बार शादी कर सकता हैं और महिलाएं दो बार भी नही। इसी ने कुछ किया होगा। इसमें कुछ होगा। यह तो 'कांटा लगा' लड़की है। यह बहुत बोल्ड है। हम इस प्रकार की भूमिकाएं पर्दे पर निभाते हैं। अगर पर्दे पर बुरे दिखते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने असल जीवन में भी वैसे ही हैं। हम कलाकार हैं। शेफाली जरीवाला नच बलिए 5 में भी नजर आई थी।

शेफाली ने आगे बताया कि जब आपके साथ यह होता है, आपको लगता है कि आपकी दुनिया खत्म हो गई है। आप यह सोचने लगते हैं कि जो आपके साथ हुआ वह गलत हुआ। एक वक्त ऐसा भी सामने आ जाता है जब आप प्यार में विश्वास करना ही छोड़ देते हैं, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच