AI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 16:52 IST2026-02-01T16:49:47+5:302026-02-01T16:52:20+5:30
Yuzvendra Chahal-Shefali Bagga :शेफाली बग्गा और युजवेंद्र चहल की एआई फोटो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

AI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज
Yuzvendra Chahal-Shefali Bagga:बिग बॉस 13 की स्टार शेफाली बग्गा ने क्रिकेटरयुजवेंद्र चहल के साथ उनका एआई-सृजित पोस्टर बनाने वाले ‘ट्रोलर्स’ पर जमकर निशाना साधा तथा ऐसे कृत्यों को ‘घिनौना’ एवं ‘शर्मनाक’ बताया। बग्गा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर अपलोड किया, जिसमें वह क्रिकेटर, उनकी पूर्व पत्नी और नृत्यांगना धनाश्री वर्मा एवं रेडियो जॉकी आरजे महवश के साथ नजर आ रही हैं। महवश का नाम भी पहले क्रिकेटर के साथ जोड़ा गया था।
एंकर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा AI पोस्टर पर भड़क गईं
— News24 (@news24tvchannel) February 1, 2026
◆ पोस्टर में उनका नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़कर गलत तरीके से दिखाया गया, जैसे फिल्म “किस किसको प्यार करूं” का पोस्टर हो
◆ शेफाली ने इसे घिनौना बताया और ट्रोल्स के बर्ताव की निंदा की, पोस्टर वायरल… pic.twitter.com/OzZvBsDCmf
बग्गा ने लिखा, ‘‘ यह बेहद घिनौना है। जिस तरह से ये ट्रोल लड़कियों के साथ व्यवहार करते हैं, वह बहुत शर्मनाक है। अपनी जिंदगी जियो। यह हमारी मानसिकता का सटीक उदाहरण है।’’
पिछले महीने बग्गा और चहल को एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया था, जिसके बाद कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने मान लिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। चहल की पहले वर्मा से शादी हुई थी।
दोनों ने 2020 में शादी की थी, लेकिन 2025 में उनका तलाक हो गया। बग्गा को 2019 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में भाग लेने के बाद सफलता मिली।