लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- सोनाक्षी, लव और कुश ड्रग्स नहीं लेते, उनकी परवरिश अच्छी है

By अनिल शर्मा | Updated: November 1, 2021 09:21 IST

फिल्मस्टार के बच्चों के नशीले पदार्थ सेवन करने को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं इस मामले में भाग्यशाली समझता हूं कि मेरे बच्चे हैं, लव-कुश और मेरी बेटी सोनाक्षी, मैं इन बच्चों के बारे में बहुत फक्र से कह सकता हूं कि इनकी परवरिश इतनी अच्छी हुई है...

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनके बच्चे, बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बेटे लव, कुश ऐसी आदतों में शामिल नहीं हैंशत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, माता-पिता को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उनके बच्चे गलत कंपनी के साथ बातचीत न करें

मुंबईः बॉलीवुड में ड्रग्स की बहसे के बीच अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनके बच्चों की परवरिश अच्छी है और वे ड्रग्स नहीं लेते हैं। शाहरुख खान  के बेटे आर्यन खान की ड्र्ग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा एक बार फिर उठा। फिल्म उद्योग के कई लोग शाहरुख खान के साथ खड़े रहे तो कइयों ने इसकी तीखी आलोचना की। इस बीच दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।

एनडीटीवी इंडिया से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनके बच्चे, बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बेटे लव, कुश ऐसी आदतों में शामिल नहीं हैं। उन्होंने एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) द्वारा आर्यन की गिरफ्तारी के बारे में भी अपनी राय रखी और कहा कि यह अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने या शाहरुख खान के साथ स्कोर निपटाने के लिए किया गया था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने यह पूछे जाने पर कि क्या मशहूर हस्तियों के लिए अपने व्यस्त जीवन के कारण अपने बच्चों को सही दिशा में निर्देशित करना चुनौतीपूर्ण होता है, कहा कि चुनौती हो या ना हो, ऐसा जरूर होना चाहिए। मेरा शुरू से मानना है, मैने तो प्रेच और प्रेक्टिस करता हूं। एंटी टोबैको कैम्पेन करता हूं। मैं हमेशा कहता हूं- से नो टू ड्रग्स और तंबाकू से दूर रहें।

फिल्मस्टार के बच्चों के नशीले पदार्थ सेवन करने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में भाग्यशाली समझता हूं कि मेरे बच्चे हैं, लव-कुश और मेरी बेटी सोनाक्षी, मैं इन बच्चों के बारे में बहुत फक्र से कह सकता हूं कि इनकी परवरिश इतनी अच्छी हुई है कि इनको किसी किस्म की ऐसी कोई आदत या ऐसे मामले में ना उनको कभी सुना है, ना कभी देखा है, ना पाया है, ना वो करते हैं ऐसी कोई हरकत।

शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी उल्लेख किया कि माता-पिता को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उनके बच्चे गलत कंपनी के साथ बातचीत न करें। उन्होंने यह भी कहा कि आर्यन को माफ नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह शाहरुख के बेटे हैं, लेकिन किसी को भी उन्हें निशाना बनाने का अधिकार नहीं है क्योंकि वह वही है जो वह है। मामले में आर्यन को जमानत मिलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'जस्टिस होना चाहिए और आज वही हुआ।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हासोनाक्षी सिन्हाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!