रणबीर कपूर की तुलना पिता ऋषि कपूर से होने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, 'बाप बाप होता है'

By अमित कुमार | Updated: May 4, 2020 19:47 IST2020-05-04T19:47:28+5:302020-05-04T19:47:28+5:30

ऋषि कपूर के निधन से सभी सदमे में हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए बड़ी बात कही है।

Shatrughan Sinha has to say about Rishi Kapoor and Ranbir Kapoor latest interview | रणबीर कपूर की तुलना पिता ऋषि कपूर से होने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, 'बाप बाप होता है'

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsशत्रुघ्न सिन्हा और ऋषि कपूर की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। रणबीर कपूर आखिरी बार संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' में नजर आए थे।

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। 67 साल की उम्र में कैंसर के कारण ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 30 अप्रैल की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ऋषि कपूर ने मुंबई के एच. एन. रिलाएंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। यूं अचानक ऋषि कपूर की मौत पर यकीन करना फैंस के लिए अभी मुश्किल लग रहा है।

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ऋषि कपूर को याद किया और उन्हें एक शानदार कलाकार बताया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ऋषि कपूर की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए रणबीर कपूर को लेकर बड़ी बात कही। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक ऋषि कपूर की विरासत को आगे ले जाना रणबीर कपूर के लिए यहां से आसान नहीं होगा। ऋषि कपूर ने जो नाम अपने दौर में कमाया था, रणबीर उससे अभी बहुत पीछे हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना के बाद ऋषि कपूर ही ऐसे एक्टर थे जो रोमांस के मामले में अपनी एक अलग इमेज बनाने में सफल रहे। अगर रणबीर कपूर को अपने पिता की तरह नाम कमाना है तो उन्हें खुद पर काफी मेहनत करनी होगी। क्योंकि बाप बाप होता है. इस समय दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है। 

शत्रुघ्न सिन्हा और ऋषि कपूर की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। नसीब(1981), खुदगर्ज(1987) और रणभूमि(1991) जैसी यादगार फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है। वहीं रणबीर कपूर आखिरी बार संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' में नजर आए थे।

Web Title: Shatrughan Sinha has to say about Rishi Kapoor and Ranbir Kapoor latest interview

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे