लाइव न्यूज़ :

एक समय था जब मेरे बैंक खातों में पैसे नहीं थे, बोले शरद केलकर- क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी खत्म हो गई थी

By अनिल शर्मा | Updated: August 11, 2021 11:59 IST

हाल ही में वह मनोज बाजपेयी संग मशहूर ड्रामा सीरीज द फैमिली मैन में नजर आए। जिसमें उनके रोल की काफी सरहाना हुई। और अब वह भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशरद केलकर ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में काफी कुछ कहा हैशरद केलकर ने कहा कि कर्ज चुकाने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते थेशरद केलकर फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाले हैं

मुंबईः अभिनेताओं की कामयाबी के पीछे उनकी संघर्ष की कहानी भी छिपी होती है। फिल्म अभिनेता हो या फिर टीवी कलाकार, वो किसी ना किसी मुश्किलों का सामना कर अपने मुकाम को हासिल करता है। ऐसे ही अभिनेताओं में से एक शरद केलकर भी हैं। शरद आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनका बैंक बैलेंस खाली हो चुका था और कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं थे।

शरद केलकर ने इस बात का खुलासा मनीष पॉल के पॉडकास्ट में किया है जिसका वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।  वीडियो में शरद केलकर अपने निजी जीवन, संघर्ष के साथ फिल्मी सफर पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शरद केलकर वीडियो में बताते हैं कि कैसे उन्हें अपनी जिंदगी में आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा था।

 बातचीत में मनीष पॉल को शरद बताते हैं कि एक समय था जब उनके पास बैंक खाते में एक रुपया तक नहीं बचा था। उनके उपर क्रेडिट कार्ड का कर्ज था। बकौल शरद केलकर- मैं ग्वालियर से आया हूं। मेरे ऊपर क्रेडिट कार्ड का कर्ज था। एक समय ऐसा भी आया है जब मेरे  बैंक बैलेंस में कुछ भी नहीं था। मेरे ऊपर इतने सारी देनदारियां थीं। मुझे कर्ज चुकाना था और मेरा क्रेडिट कार्ड भी बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि लोग मशहूर हस्तियों का संघर्ष नहीं सिर्फ उनकी सफलता देखते हैं। लोगों को लगता है कि इसके पास मर्सिडीज है, अच्छे कपड़े पहनते हैं और बाल बनाकर चकाचक रहते हैं।

हाल ही में वह मनोज बाजपेयी संग मशहूर ड्रामा सीरीज द फैमिली मैन में नजर आए। जिसमें उनके रोल की काफी सरहाना हुई। और अब वह भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाले हैं। वहीं साल 2020 में वह अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी में ट्रांसजेंडर का किरदार में देखे गए थे।

टॅग्स :शरद केलकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच