शाहरुख खान का आलीशान बंगला उड़ा देगा होश, करोड़ों की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 11, 2020 11:35 IST2020-06-11T11:25:34+5:302020-06-11T11:35:37+5:30

शाहरुख को बुक्स पढ़ने का काफी शौक है। शाहरुख के घर में उनका अपना ऑफिस भी है जहां वह अपना प्रोफेशनल काम करते हैं।

shahrukh khan mannat a royal and luxurious mansion cost 200 crore | शाहरुख खान का आलीशान बंगला उड़ा देगा होश, करोड़ों की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

200 करोड़ का शाहरुख खान का घर मन्नत (फाइल फोटो)

Highlights गौरी खान ने ‘मन्नत’ को खुद डिजाइन किया है‘यस बॉस’ की शूटिंग के साल 1997 में शाहरुख ने‘मन्नत’ को अपना बनाने का निर्णय ले लिया था

शाहरुख खान अपने रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। किंग खान ने अपने करियर में एक से एक नायाब फिल्में की हैं। शाहरुख खान का नाम आज बॉलीवुड में बिकता है। हर कोई शाहरुख की प्रसंशा और इज्जत दोनों करता है।  वहीं जहां शाहरुख पर लाखों लड़कियां मरती हैं तो किंग खान के दिल में पत्नी गौरी राज करती हैं। शाहरुख खान और गौरी खान, बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चार्मिंग कपल्स में से एक हैं। दोनों के तीन प्यारे-प्यारे बच्चे हैं। सुहाना खान, अबराम खाम और आर्यन खान। सुहाना और आर्यन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

शाहरुख के दोनों बड़े बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। शाहरुख ने बहुत मेहनत से आज ये मुकाम पाया है। शाहरुख मन्नत नाम के आलीशन बंगले में रहते हैं। शाहरुख का ये घर किसी महल से कम नहीं है।

मन्नत की क्या है कीमत

 गौरी खान ने ‘मन्नत’ को खुद डिजाइन किया है। वह काफी बड़ी इंटीरियर डिजाइनर हैं। अंदाजन शाहरुख खान के इस घर की कीमत 200 करोड़ के आसपास है। बॉलीवुड के सितारों के महंगे घरों में से शाहरुख का घर है। 

फिल्म ‘यस बॉस’ की शूटिंग के साल 1997 में शाहरुख ने‘मन्नत’ को अपना बनाने का निर्णय ले लिया था। उस समय ‘मन्नत’ का नाम ‘विला विएना’हुआ करता था। साल 2001 में उन्होंने प्रोपर्टी लेनी तय की। और साल 2005 में उन्होंने इसका नाम ‘मन्नत’ रखा। मुंबई में शाहरुख खान का घर सबसे ज्यादा मशहूर और क्राउडी प्लेस है। 

वहीं, फैन्स अकसर शाहरुख की एक झलक पाने के लिए वहां इकट्ठा होते हैं। कई बार शाहरुख भी बाहर बालकनी में आकर अपने फैन्स को सरप्राइज दे देते हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख के घर के अंदर लाइब्रेरी, जिम, स्विमिंग पूल, मिनी थि‍एटर और कई गाड़ि‍यों के लिए बेसमेंट पार्किंग बनी है।

Web Title: shahrukh khan mannat a royal and luxurious mansion cost 200 crore

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे