सुहाना खान की सेक्सी ड्रेस में डांस करते हुए की वीडियो हुई वायरल, यूजर्स ने कहा-ये हमेशा अश्लील कपड़े पहनती है
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 10, 2019 08:41 IST2019-06-10T08:41:41+5:302019-06-10T08:41:41+5:30
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके सामने आने के बाद वे एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

सुहाना खान की सेक्सी ड्रेस में डांस करते हुए की वीडियो हुई वायरल, यूजर्स ने कहा-ये हमेशा अश्लील कपड़े पहनती है
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना के फोटो और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इसी बीच सुहाना का सेक्सी लुक का एक डांसिग वीडियो इन दिनों धूम मचा रहा है।
इसमें सुहाना बेहद स्टाइलिश लग रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर सुहाना को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सुहाना के इस वीडियो में वह वन-शोल्डर सिल्वर शॉर्ट मैटेलिक ड्रेस में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
इसमें छोटा-सा थाई-हाई स्लिट में भी नजर आ रही हैं। साथ ही सुहाना की स्मोकी आईज भी देखी जा सकती हैं। अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके सुहाना ने इस दौरान खुला छोड़ा है। बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही सुहाना का स्टाइल किसी डीवा की तरह लग रहा है।
इस लुक पर सुहाना जमकर ट्रोल हो गई हैं। यूजर्स ने सुहाना ने कपड़ों को लेकर जमकर कमेंट किए हैं और उनको अश्लील करार दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि शाहरुख ने अपनी बेटी को अच्छी तहजीब नहीं दी।

हालांकि कई यूजर्स सुहाना के सपोर्ट में आए और लिखा कि ये (सुहाना) एक नॉर्मल 18 साल की लड़की है, जो फन कर रही है।
सुहाना की हाल ही में एक शादी की फोटो वायरल हुई थीं, जिसमें वह इंडियन आउटफिट नजर आई थीं। सुहाना विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। कहा जा रहा है जल्द पढ़ाई करने के बाद बॉलीवुद में सुहाना अपना डेब्यू करेंगी।