लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने 10 करोड़ की लग्जरी रॉल्स रॉयस कार खरीदी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 27, 2023 20:36 IST

पठान की बात करें तो यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने के बाद 22 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हुई। थियेटर की तरह ही पठान अब ओटीटी पर भी कमाल दिखा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान ने 10 करोड़ की लग्जरी रोल्स रॉयस कार खरीदीइस गाड़ी की शोरूम की कीमत अनुमानित रूप से 8.20 करोड़ रुपये हैगाड़ी की ऑन रोड कीमत 10 करोड़ रुपये से भी अधिक है

मुंबई: पठान की जबर्दस्त सफलता के बाद शाहरुख खान ने 10 करोड़ की लग्जरी कार रोल्स रॉयस कार खरीदी है। शाहरुख के पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी गाड़ियों का  शानदार कलेक्शन पहले से ही है। अब इस लिस्ट में एक और कार का नाम जुड़ गया है।  

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जो लग्जरी कार रोल्स रॉयस कार शाहरुख ने खरीदी है वह  फिलहाल भारत की सबसे महंगी एसयूवी है। इस गाड़ी की शोरूम की कीमत अनुमानित रूप से 8.20 करोड़ रुपये है वहीं गाड़ी की ऑन रोड कीमत 10 करोड़ रुपये से भी अधिक है।

शाहरुख की नई कार का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे एक वीडियो में शाहरुख की ‘555’ नंबर प्लेट वाली सफेद लग्जरी कार को मन्नत से बाहर जाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि शाहरुख ने जो नई गाड़ी अपने कलेक्शन में शामिल की है वो रोल्स रॉयस कुलिनैन ब्लैक बैज है। इस क्लिप में यह कार मन्नत के अंदर जाती दिख रही है। इससे पहले शाहरुख पांच करोड़ रुपये कीमत वाली घड़ी के चलते भी सुर्खियों में रह चुके हैं। 

शाहरुख की आने वाली फिल्में जवान और डंकी हैं। जवान में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। वहीं राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू दिखाई देंगी।

पठान की बात करें तो यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने के बाद  22 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हुई। थियेटर की तरह ही पठान अब ओटीटी पर भी कमाल दिखा रही है। पठान की सफलता के बाद शाहरुख के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का तमगा अपने नाम किया है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोशाहरुख खानकारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस