लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ की मौत से सदमे में शहनाज गिल, बहन को संभालने के लिए भाई शहबाज मुंबई हुए रवाना

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2021 15:53 IST

स्पॉटबॉय से बात करते हुए संतोख सिंह सुख ने कहा, मैं अभी बात करने की स्थिति में नहीं हूं। जो कुछ भी हुआ उस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया अभिनेता को मुंबई के जुहू के कूपर अस्पताल में मृत लाया गया थासिद्धार्थ की मौत से उनकी दोस्त शहनाज गिल सदमे में हैं

मुंबईः बिग बॉस 13 के विजेता व टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धार्थ की मौत से उनकी दोस्त और कथित प्रेमिका शहनाज गिल की हालत ठीक नहीं है। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने कहा है कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अपनी बेटी से बात की। इस खबर से स्तब्ध संतोख ने कहा कि जो कुछ हुआ है उसपर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है।

टेलीविजन शो बालिका वधू में अपनी भूमिका से घर-घर में जगह बनाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें मुंबई के जुहू के कूपर अस्पताल में मृत लाया गया था। अस्पताल लाने से पहले ही अभिनेता की मौत हो चुकी थी।

स्पॉटबॉय से बात करते हुए संतोख सिंह सुख ने कहा, मैं अभी बात करने की स्थिति में नहीं हूं। जो कुछ भी हुआ उस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने शहनाज से बात की, उन्होंने कहा, मैंने उससे बात की। वह ठीक नहीं है। मेरा बेटा शहबाज उसके साथ रहने के लिए मुंबई चला गया है और मैं बाद में जाऊंगा।

कूपर अस्पताल के डीन डॉ शैलेश मोहिते ने पीटीआई-भाषा को बताया, उन्हें अस्पताल में मृत लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा... इसमें कुछ समय लगेगा। अस्पताल के डॉ जितेन भावसार ने बताया कि जब सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया तो प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच