लाइव न्यूज़ :

'कबीर सिंह के रिलीज के पहले शहिद कपूर का बयान-'किसी में खामियों से भरा किरदार निभाने की हिम्मत नहीं थी

By भाषा | Updated: June 18, 2019 16:38 IST

शाहिद कपूर का कहना है कि वह ऐसे समय में खामियों से भरे किरदारों की ओर आकर्षित थे जब मुख्यधारा के किसी भी अभिनेता में उसे निभाने की हिम्मत नहीं थी।

Open in App

 शाहिद कपूर का कहना है कि वह ऐसे समय में खामियों से भरे किरदारों की ओर आकर्षित थे जब मुख्यधारा के किसी भी अभिनेता में उसे निभाने की हिम्मत नहीं थी। फिल्म ‘इश्क़ विश्क’ से 2013 में अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने वाले शाहिद ने फिल्म ‘कमीने’, ‘हैदर’, ‘उड़ता पंजाब’ में अलग-अलग तरह के किरदारों से लोगों का दिल जीता और अब उनकी आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ में उनका किरदार भी चर्चाओं में है।

शाहिद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ किसी और में इन किरदारों को निभाने की हिम्मत नहीं थी। चूंकि मैं अपने पिता (पंकज कपूर) पर गया हूं, तो मुझे लगता था कि खामियों से भरा किरदार निभाने की जरूरत है।’’ शाहिद का मानना है कि हालांकि खामियों से भरे किरदारों (नायक) को लेकर धारणा बदल रही है क्योंकि अब कई अभिनेता ऐसे किरदार निभा रहे हैं।

अभिनेता ने कहा, ‘‘ रणवीर ने फिल्म ‘पद्मावत’ में नायक की भूमिका निभाई, राजकुमार राव और विक्की कौशल ने भी दिलचस्प किरदार निभाए हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अपने करियर में मुझे इसे और अच्छे से निभाने की जरूरत है। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ मैंने भी कई गलतियां की हैं लेकिन मेरे निर्णयों का आकलन उनके नतीजों के संदर्भ में किया जाएगा।’’

फिल्म ‘कबीर सिंह’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। यह तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। फिल्म ‘कबीर सिंह’ इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस