लाइव न्यूज़ :

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बैकग्राउंड डांसर्स को मिला शाहिद कपूर का सहारा, बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए पैसे

By अमित कुमार | Updated: June 10, 2020 14:05 IST

छोटे छोटे कलाकार कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर शाहिद कपूर ने अब इनके मदद के लिए आगे आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकाम नहीं मिलने के कारण कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। शाहिद कपूर ने अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे डांसरों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। शाहिद कपूर के इस फैसले ने जरूर कुछ लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है।

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन ने कई लोगों को मुश्किलों में डाला है। हालांकि, अब सरकार धीरे-धीरे चीजों को समान्य करने का प्रयास कर रही है। फिल्मों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर से लेकर छोटे-मोटे डांसर तक को इस लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। काम नहीं मिलने के कारण कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। 

कुछ दिन पहले काम नहीं होने के कारण टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने सुसाइड कर लिया था। वह लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बॉलीवुड में बतौर बैकअप डांसर काम करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। ये सभी पिछले कुछ महीने से खाली है और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। हालांकि, सलमान खान, सोनू सूद और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार इनकी मदद के लिए आगे आते रहे हैं। 

इस लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ गया है। शाहिद कपूर ने अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे डांसरों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर ने डांसर्स की मदद के लिए सीधे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं। खबरों की मानें तो शाहिद कपूर करीब 40 डांसर्स को 2-3 महीने तक मदद देंगे। शाहिद कपूर के इस फैसले ने जरूर कुछ लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है। 

अपनी डेब्यू फिल्म इश्क विश्क से लेकर अंतिम फिल्म कबीर सिंह तक जो-जो डांसर शाहिद के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने उन सभी की एक लिस्ट बनाई है और वह अब उन सभी को इस मुश्किल घड़ी से निकालाने का प्रयास करेंगे। शाहिद कपूर के इस प्रयास को देखकर सोशल मीडिया पर फैस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच