साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक कबीर सिंह 21 जून को पर्दे पर रिलीज हो गई है।रिलीज होते ही फैंस को फिल्म खासा पसंद भी आ रही है। शाहिद की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। सरफिर आशिक के तौर पर शाहिद की एक्टिंग हर तरफ छा गई है। लेकिन शाहिद अपने करियर की एक फिल्म बाहर करना चाहते हैं।
हाल ही मे शाहिद कपूर एक चैट शो में पहुंचे थे जहां एक्टर से पूछा गया कि वह अपने करियर की कौन से फिल्म को बाहर निकालना चाहते हैं। इस पर शाहिद कपूर ने कहा कि वह शानदार फिल्म को बाहर करना चाहते हैं।
शानदार 2015 में रिलीज हुई थी, जो पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म शाहिद के पिता जी पंकज कपूर के अलावा उनकी बहन सना कपूर ने डेब्यू किया था। आलिया भट्ट फिल्म में शाहिद के आपोजिट थी। इतने स्टार होने के बाद भी फिल्म फैंस को पसंद नहीं आई थी।