'कबीर सिंह' के सेट से लौटने के बाद दो घंटे नहाते थे शाहिद कपूर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

By मेघना वर्मा | Updated: April 11, 2019 09:50 IST2019-04-11T09:50:14+5:302019-04-11T09:50:14+5:30

कबीर सिंह साल 2017 में आई तेलगू फिल्म की रीमेक है। संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रेड्डी दिखाई दिए हैं। ये फिल्म सुपर हिट रही थी। वहीं कबीर सिंह इस साल 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Shahid Kapoor had to shower for two hours before returning home from the shoot of Kabir Singh | 'कबीर सिंह' के सेट से लौटने के बाद दो घंटे नहाते थे शाहिद कपूर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

'कबीर सिंह' के सेट से लौटने के बाद दो घंटे नहाते थे शाहिद कपूर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म कबीर सिंह में दिखाई देंगे। मूवी के टीजर को लोगों ने जितना पसंद किया शाहिद के लुक और उनके कैरेक्टर पर भी लोग उनके फैन हो गए। कबीर सिंह में शाहिद कपूर एक एल्कोहॉलिक सर्जन के किरदार में  दिखाई देंगे। टीजर में ही उन्हें सिगरेट और शराब के नशे में दिखाया गया है। मगर क्या आपको पता है सेट से लौटने के बाद शाहिद दो घंटे नहाने के बाद ही दूसरा काम किया करते थे।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर कबीर सिंह के सेट से लौटने के बाद दो घंटे का लम्बा शावर लिया करते थे।  शाहिद कपूर ने खुद इस बात को खुलासा किया है कि सेट से घर लौटने के बाद अपने दोनों बच्चों मिशा और जैन के पास जाने से पहले वो दो घंटे तक नहाया करते थे। 

शाहिद कपूर ने बताया, 'मेरे रोल के हिसाब से जरूरी था कि मैं सिगरेट पीऊं। दिन भर में कम से कम मैं 20 सिगरेट पी जाया करता था। इसी वजह से घर में जाने के बाद बच्चों के पास मैं शराब और सिगरेट के धुएं के साथ नहीं जाना चाहता था। तभी मुझे पूरा दो घंटा लगता था नहाने और इस सिगरेट की महक को खुद से दूर करने के लिए।'

कियारा अडवानी दिखेंगी शाहिद के अपोजिट

फिल्म में शाहिद ने एक कॉलेज स्टूडेंट का किरदार भी निभाया है। जिसके लिए उन्होंने अपना वजन भी काफी कम किया था। फिल्म के एक पोर्शन में शाहिद सर्जन के किरदार में हैं। वहीं कियारा अडवानी की किसी और से शादी होने के बाद शाहिद कपूर उर्फ कबीर सिंह की जिंदगी कैसे बदलती है यही इस फिल्म में दिखाया जाएगा। 

2017 की है रीमेक

कबीर सिंह साल 2017 में आई तेलगू फिल्म की रीमेक है। संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रेड्डी दिखाई दिए हैं। ये फिल्म सुपर हिट रही थी। वहीं कबीर सिंह इस साल 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Web Title: Shahid Kapoor had to shower for two hours before returning home from the shoot of Kabir Singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे