लाइव न्यूज़ :

'कबीर सिंह' के नए पोस्टर में अलग ही अंदाज में दिखे शाहिद कपूर, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2019 16:14 IST

कबीर सिंह कहानी होगी एक यंग मेडिकल सर्जन की। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। इसी साल 21 जून को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Open in App

शाहिद कपूर और कियारा अडवानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कबीर सिंह में बिजी हैं। साउथ की रीमेक इस फिल्म की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रही है। वहीं इस फिल्म का दूसरा पोस्टर आज जारी किया गया है। वहीं इस पोस्टर के साथ इस बात को भी बताया गया है कि कबीर सिंह का पहला टीजर कब रिलीज किया जाना है। 

कैसा है कबीर सिंह का पोस्टर

जारी हुए नया पोस्टर बेहद दमदार लग रहा है। इस पोस्टर में शाहिद कपूर दिखाई तो दे रहे हैं मगर बिल्कुल अलग अंदाज में। ब्लैक एंड रेड में रिलीज हुए इस पोस्टर में शाहिद कपूर पूरे ब्लैक शेड में हैं। सिगरेट से धुआं निकल रहा है और बिखरे हुए बालों के साथ उनके गले पर इसथेटेस्कोप लडका दिख रहा है। पोस्टर पर लाल रंग से कबीर सिंह लिखा हुआ है। 

8 अप्रैल को रिलीज होगा टीजर

नए पोस्टर में ही बताया गया है कि कबीर सिंह का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पहली बार कियारा अडवानी पहली बार स्क्रिन शेयर करते दिखाई देंगी।

खत्म हो चुकी है शूटिंग

शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की फिल्म कबीर बेदी की शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में कियारा ने अपने इंस्टग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो केक काटती हुई दिख रही हैं। वहीं वायरल हो रही केक की फोटो में दिख रहा है कि वो मूवी के रैप अप का ही केक है। कियारा के स्टेट्स में शेयर की हुई फोटो में वो कबीर सिंह की पूरी टीम के साथ केक काटती दिख रही हैं। 

तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक

कियारा के शेयर की हुई फोटो में सभी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस फोटो में शाहिद कपूर की कमी खल रही है। कियारा ने स्टेट्स में लिखा भी था कि वी मिस यू शाहिद कपूर। कबीर सिंह फिल्म तमिल मूवी की हिंन्दी रिमेक है। जिसमें सुपरस्टार अर्जुन रेड्डी ने लीड रोल निभाया है। वहीं इस फिल्म में शाहिद कपूर ये लीड किरदार निभाएंगे।

21 जून को रिलीज होगी फिल्म

स्टोरी की बात करें तो कबीर सिंह कहानी होगी एक यंग मेडिकल सर्जन की। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। इसी साल 21 जून को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। कियारा अडवानी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई लस्ट स्टोरीज में दिखाई दी थीं। वहीं शाहिद कपूर पद्मावत में दिखाई दिए थे। कियारा के फिल्म कलंक में उनके गाने फर्स्ट क्लास के लिए भी उनकी काफी तारीफ हो रही है। 

टॅग्स :शाहिद कपूरकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस